फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया के इन 5 देशों मे मिलेगा सस्ता ट्रैवलिंग अनुभव, जेब पर असर पड़े बगैर ले पाएंगे भरपूर आनंद

Sun, 01 Mar 2020 09:28 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया की सैर की शुरुआत एशिया की कुछ खूबसूरत जगहों से करते हैं जहां पर आप कम बजट में ही आनंद के पल गुजार सकते हैं। ऐसी जगहों में कौन नहीं जाना चाहेगा जहां कम पैसों में ही ट्रैवलिंग का भरपूर मजा लिया जा सके। आज हम आपको ऐसे 5 देशों के बारें में जानकारी देने जा रहें हैं, जहां पर आप सस्ते बजट में घूम सकते हैं......  

 
विज्ञापन

2 of 6
नेपाल
  • आपके लिए नेपाल जाने से सस्ता किसी भी देश का टूर नहीं हो सकता है। भारतीय पर्यटक तो बड़ी संख्या में नेपाल का दौरा करते रहते हैं। भारतीय सीमा से सटे होने के कारण यहां जाना बेहद ही आसान है। प्राकृतिक नजारों से भरा यह पहाड़ी देश हिमालय की तराई में बसा है और बेहद ही सुंदर है। 


 
विज्ञापन

3 of 6
थाइलैंड
  • आप अगर लो बजट में घूमने का पूरा आनंद लेना चाहते हैं तो आपके लिए थाइलैंड सबसे उपयुक्त जगह है। यह एक ऐसा देश है जहां कम बजट में आप अधिक सैर-सपाटा और इंजाॅयमेंट कर सकते हैं। खूबसूरत और साफ-सुथरे बीचों के लिए मशहूर इस देश की थाई मसाज दुनिया में सबसे अधिक फेमस है। नाइट पार्टीज के शौकिन लोगों का तो यहां दिल लगना तय है क्योंकि यहां कि पार्टियां गजब की होती हैं।

4 of 6
 भूटान
  • भूटान को दुनिया का सबसे खुशहाल देश कहा जाता है। आप यहां कम बजट में आसानी से घूम सकते हैं। सुंदर सांस्कृतिक विरासत से भरपूर यह देश नीलें साफ आसमान, क्रिस्टल क्लीन वाॅटर और फुल ऑफ ग्रीनरी के लिए जाना जाता है। सस्ते में खूबसरती का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं तो तैयारी कर लें भूटान जानें की।   
विज्ञापन

5 of 6
श्रीलंका
  • द्वीप देश श्रीलंका खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। इस देश के धार्मिक मायने भी है। रामायण काल में इस देश को सोने की लंका के नाम से जाना जाता था। भगवान राम ने यहां रावण का वध किया था। घूमने के लिहाज से ये देश उपयुक्त है क्योंकि यहां पर आपकी जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। भारी मात्रा में भारतीय सैलानी श्रीलंका जाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंडोनेशिया
  • इंडोनेशिया एशिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। खूबसूरत होने के साथ ही यह एशिया के सबसे सस्ते देशों की लिस्ट में भी शुमार है। यहां की प्राकृतिक और भौतिक सुंदरता देखकर आप दिल खुश हो जाएगा। शंघाई यहां के महंगे देशों में शुमार है, आप इस शहर को छोड़ अपने बजट के हिसाब से ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें