फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर जा रहे हैं घूमने तो इन पांच जगहों पर जरूर जाएं, वास्तुकला है बेहद शानदार

Mon, 29 Mar 2021 12:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जयपुर - फोटो : Social media
जब भी लोग घूमने का प्लान बनाते हैं या घूमने वाली जगहों की लिस्ट तैयार करते हैं, तो जयपुर ज्यादातर लोगों की सूची में जरुर शामिल होता है। पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर हर साल घूमने के लिए काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। जयपुर में आप कई महल, पुरानी इमारतें आदि बहुत कुछ देख सकते हैं। लेकिन हम आपके लिए यहां की कुछ ऐसी चीजें लेकर आएं हैं, जिन्हें आपको जरुर देखना चाहिए। इन जगहों की वास्तुकला हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
Arjuna Statue - फोटो : facebook/JaipurcityBlog
अर्जुन स्टैच्यू
  • अर्जुन स्टैच्यू जयपुर के मान सिंह स्टेडमियम में बना हुआ है, जो जयपुर का सबसे ऊंचा स्टैच्यू है। इसकी ऊंचाई 55 फीट है और यहां आने वाले सैलानी इसके दीदार जरूर करते हैं। इसकी वास्तुकला बेहद शानदार है और लोगों को ये अपनी तरफ आकर्षित करता है।
विज्ञापन

3 of 6
World Trade Park - फोटो : facebook/Johri Bazaar
वर्ल्ड ट्रेड पार्क
  • आप मॉल तो गए होंगे, तो आप वर्ल्ड ट्रेड पार्क को कुछ ऐसा ही समझ सकते हैं। दरअसल, ये एक शॉपिंग सेंटर है, जिसे आधुनिक वास्तुकला के हिसाब से डिजाइन किया गया है। ये वर्ल्ड ट्रेड पार्क आपको विदेश का एहसास कराता है। यहां सिनेमा हॉल, कई बड़े ब्रांड्स के शोरूम और रेस्टोरेंट्स भी हैं। जयपुर आने वाले लोग यहां जरुर पहुंचते हैं।

4 of 6
jawahar kala kendra - फोटो : facebook/Jawahar Kala Kendra - JKK
जवाहर कला केंद्र
  • अगर आप जयपुर घूमने गए हैं, तो आपको जवाहर कला केंद्र जरुर जाना चाहिए। इसे साल 1991 में बनाया गया था, जिसमें मॉर्डन आर्किटेक्ट की झलक दिखाई देती है। ये आर्ट सेंटर है और ये जगह लोगों को खूब पसंद आती है।
विज्ञापन

5 of 6
Raj Mandir Cinema - फोटो : facebook/World of Rajasthan
राज मंदिर सिनेमा हॉल
  • जयपुर का सबसे फेमस सिनेमा हॉल है राज मंदिर सिनेमा हॉल, जो कि साल 1976 में खुला था। इस सिनेमा हॉल का आर्किटेक्ट बड़ा ही गजब का है जो हर किसी को अपनी और आकर्षित करता है। लोग इसकी बनावट देखकर हैरान रह जाते हैं और लोग इस जगह पर फोटो भी क्लिक करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shree cement building jaipur - फोटो : facebook/Jaipur Diaries
श्री सीमेंट बिल्डिंग
  • इस श्री सीमेंट बिल्डिंग को एलीईडी से सजाया गया है और साथ ही इसका आर्किटेक्ट भी अद्भुत है। यही नहीं, इस बिल्डिंग को 72 स्क्रीन बिल्डिंग के नाम से भी जाना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें