फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika Pre Wedding: बेहद खास है जामनगर, जहां हो रहे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग उत्सव

Fri, 01 Mar 2024 01:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Anant Ambani Radhika Merchant Jamnagar - फोटो : Social Media
Anant-Radhika Pre Wedding: देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी से पहले की रस्में और कार्यक्रम की शुरुआत 1 मार्च से हो रही है। अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के संग जुलाई में शादी करने वाले हैं। इसके पहले गुजरात के जामनगर में अनंत और राधिका के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में शुरू हो गए हैं।

1 से 3 मार्च तक होने वाले इस ग्रैंड प्री-वेडिंग के लिए जामनगर सज कर तैयार है। यहां बॉलीवुड-हॉलीवुड सितारों से लेकर राजनीतिक हस्तियां, बड़े-बड़े बिजनेसमैन और अंतर्राष्ट्रीय मेहमान शामिल हो रहे हैं। हालांकि दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक अंबानी परिवार ने मुंबई या किसी विदेशी लोकेशन की जगह जामनगर को ही प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए क्यों चुना। आइए जानते हैं जामनगर की खासियत और यहां के इतिहास के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
अनंत-राधिका प्री वेडिंग फंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
जामनगर में ही क्यों हो रहा अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग फंक्शन?

दरअसल, अनंत अंबानी की दादी और मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी का जन्म जामनगर में ही हुआ है। वहीं धीरूभाई अंबानी और मुकेश अंबानी ने जामनगर से ही अपने बिजनेस की शुरुआत की थी। ऐसे में अंबानी परिवार का जामनगर से खास लगाव है। अनंत अंबानी भी जामनगर में ही बड़े हुए हैं। यही वजह है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग उत्सव के लिए अंबानी परिवार ने जामनगर को चुना।
विज्ञापन

3 of 5
Jamnagar - फोटो : Gujarat Tourism
जामनगर में क्या है खास

गुजरात का जामनगर शहर जरी के कढ़ाई, धातु और बांधनी कला के लिए मशहूर है। भारत की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी जामनगर में ही है। साथ ही जामनगर रेशमी और सोने की कढ़ाई के लिए भी मशहूर है।

4 of 5
pratap vilas Palace - फोटो : Social Media
जामनगर के पर्यटन स्थल

अगर आप कभी जामनगर जाएं तो यहां के ऐतिहासिक स्थलों को जरूर घूमें। जामनगर में भुजियो कोठो नाम का ऐतिहासिक पांच मंजिला इमारत है, जो कि रणमल झील के पास स्थित है।  इस इमारत को देखने में लगता है कि यह गिरने वाली है।

प्रताप विलास पैलेस

जामनगर के लखोटा झील के पास स्थित प्रताप विलास पैलेस घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है। इस महल को अब संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया है। यहां राजशाही जीवन की झलक देखने को मिलती है। इस महल में शाही सामान और ऐतिहासिक अवशेषों का संग्रह है। प्रताप विलास पैलेस सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। भारतीयों के लिए प्रवेश टिकट 10 रुपये का और विदेशी पर्यटकों के लिए 50 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Darbargargh palace - फोटो : Social Media
दरबारगढ़ पैलेस

जामनगर के ऐतिहासिक स्थलों में से एक दरबारगढ़ पैलेस है, जिसे 1540 ईस्वी में बनवाया गया था। महल का निर्माण यूरोपीय और राजपूत वास्तुशिल्पों का मिश्रण से हुआ है। यहां बनी भव्य बालकनियां और अद्भुत नक्काशीदार दीवारें महल को अधिक भव्य और आकर्षित बनाती हैं। महल में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें