फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्कुल फ्रांस की कॉपी है भारत का ये शहर, यूरोप की किसी जगह से कम नहीं हैं यहां के नजारे

Fri, 09 Aug 2019 07:16 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जिंदगी के तनाव से मुक्ति चाहिए तो बस निकल पड़िए किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश। हमारे देश में चारों तरफ खूबसूरती है। अगर इन सबको नही देखा तो फिर क्या देखा। यहां पर पहाड़ों की हरियाली भी है और समुद्र की लहराती तरंगों में मधुर संगीत भी, और इन सब खूबसूरती में बसता है एक इतिहास। तो आज हम आपको ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहें हैं जिसका नाम तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन यहां सैर के लिए शायद ही गए होंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : pixa
हम बात कर रहें हैं पुडुच्चेरी की। इस केंद्र शासित प्रदेश में बहुत से लोग शांति की खोज में आते हैं, तो कुछ केवल घूमने के उद्देश्य से। वजह चाहे चो भी हो लेकिन इस सुंदर और आकर्षक बीच वाले शहर को देखने का मौका कोई नहीं छोड़ना चाहता है जहां का इतिहास, फ्रांस की विरासत को अपने अंदर समेटे हुए है। तो जानिए इस सुंदर शहर में क्या है देखने लायक।
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixa
द प्रोमेनेड
प्रोमेनेड पुडुचेरी के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां एक किमी लंबे समुद्र के किनारे बने बीच पर शाम के समय सैर करना बहुत शानदार अनुभव होगा। समुद्र की उफनाती लहरों के बीच यहां पर सप्ताहांत लगने वाले स्टाल और डांस का आप लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर उन्नीसवीं शताब्दी में फ्रांस के शासकों द्वारा बनाया गया लाइट हाउस भी देखा जा सकता है।
 

4 of 7
- फोटो : pixa
पिचाविरम
दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंसानों के द्वारा बनाया गया जंगल है। ये जंगल करीब 1100 हेक्टेयर में फैला हुआ है। बंगाल की खाड़ी के किनारे बसे इस जंगल में आप बहुत से पक्षी देख सकते हैं। यहां पर आप पूरा दिन पिकनिक के रुप में बिता सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : pixa
स्कूबा डाइविंग
अगर आपको समुद्र के नीचे का नजारा देखने का शौक है तो स्कूबा डाइविंग के लिए सबसे परफेक्ट जगह है। यहां पर आपको बच्चों के साथ ही कपल के लिए भी डाइविंग का मौका मिलेगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : pixa
ऑस्टर झील
ऑस्टर झील या ओसुडु झील, ये झील शहर से दस किमी की दूरी पर बनी हुई है। जहां पर आपको सड़क के रास्ते जाना पड़ेगा। पुड्डुचेरी की सबसे ताजे पानी की झील है ऑस्टर झील। यहां पर आप पक्षियों को देखने के साथ ही बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : pixa
श्री अरबिंदो आश्रम
मन की शांति और सुकुन चाहते हैं तो इस आश्रम का रुख करें। इस आश्रम की स्थापना 1926 में की गई थी। दूर-दूर से लोग आध्यात्म की तलाश में यहां पर बने 15 ध्यान सेंटर में आते हैं। इसके अलावा बहुत से लोग यहां बनी समाधि के दर्शन के लिए भी आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें