अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या करें और क्या नहीं
- फोटो : istock
-यात्रा के दौरान मौसम में बदलाव होने की संभावना भी रहती है। इसलिए छाता, रेनकोट और वाटरप्रूफ जूते और बैग जरूर रखें।
-किसी साथी यात्री का नाम, पता और नंबर लिखी पर्ची बनाकर यात्रा के समय अपनी जेब में रखें और पहचान पत्र भी साथ ले जाएं।
-यात्रा के लिए अपने बैग में जरूरी दवाइयां रखें। सिरदर्द की दवा, सर्दी जुकाम और बदन दर्द की दवा के साथ ही बैंड एड्स, आयोडेक्स और मूव आदि रखें।