Madhya Pradesh Tourist Places : मध्य प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आ चुके हैं। ऐसे में अब बच्चों के मन से एग्जाम और पढ़ाई का कुछ बोझ हल्का हुआ हो। बोर्ड परीक्षा रिजल्ट आने के बाद परिवार संग बच्चों को एक छोटी और मजेदार ट्रिप तो कराई ही जा सकती है। लेकिन सवाल है कि इस गर्म मौसम में कहां घूमें?
गर्मी के मौसम में हर कोई ऐसी जगह ढूंढता है जहां थोड़ा सुकून मिले, ठंडी हवा हो और भीड़-भाड़ से दूर कुछ सुकून के पल बिताए जा सकें। अगर आप भी ऐसी ही जगह की तलाश में हैं, तो मध्य प्रदेश में ही आपको बेहतरीन विकल्प मिल जाएंगे।
भारत के दिल कहे जाने वाले इस राज्य में प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर और शांत वातावरण का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यहां आपको पहाड़, जंगल, झरने और प्राचीन मंदिर, सबकुछ एक ही ट्रिप में मिल जाते हैं। पचमढ़ी जैसे ठंडे हिल स्टेशन से लेकर खजुराहो के विश्व प्रसिद्ध मंदिर तक, हर जगह की अपनी अलग खासियत है।
सबसे अच्छी बात यह है कि यहां घूमने के लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं होती। आप ट्रेन, बस या अपनी गाड़ी से आराम से ट्रैवल कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको एक ऐसा पूरा ट्रैवल प्लान बताएंगे जिसमें दूरी, समय, खर्च और यात्रा के साधन, सब शामिल होंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकें।