हवाई सफर के लिए टिप्स
- फोटो : iStock
बैगेज नियम
फ्लाइट में अपने साथ जो भी सामान ले जा रहे हैं, उसे लेकर एयरलाइंस के बैगेज रूल्स के बारे में जान लें। इसी आधार पर अपना सामान पैक करें। आपको अपने साथ फ्लाइट में एक केबिन बैग यानी छोटा बैग ले जाने की सुविधा मिलती है। इस बैग में वह सामान रखें, जिनकी जरूरत आपको सफर के दौरान पड़ सकती है। जैसे अपने जरूरी दस्तावेज, दवा, मौसम के मुताबिक कपड़े, खाने पीने का कुछ जरूरी सामान आदि। आपका बड़ा बैग को एयरलाइन काउंटर पर ही जमा कर लिया जाता है।