देशभर में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और अपनी छुट्टियों को एंजॉय करते हैं। ऐसा ही एक राज्य है मध्य प्रदेश जो अपने पर्यटन के लिए लगभग पूरी दुनिया में मशहूर है। देश ही नहीं विदेशों से भी हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां की एक जगह है लोटस वैली, जो खासकर कपल के लिए है। लेकिन कोरोना काल होने की वजह से यहां लोग नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि, जब कोरोना काल खत्म होगा तब आप यहां अपने पार्टनर संग जरूर जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लोटस वैली के बारे में बहुत कुछ।