फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के अंत के बाद विदेश यात्रा के लिए नहीं करना पड़ेगी आपको वीजा की मशक्कत, इन 5 देशों मेंं भारतीय पर्यटकों को पहुंचते ही मिल जाता है वीजा

Tue, 01 Dec 2020 01:58 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इन देशों में पहुंचते ही आपको वीजा मिल जाएगा - फोटो : social media

कोरोना के कारण कोई भी कहीं भी यात्रा नहीं कर पा रहा है। ऐसे में विदेश जाने के बारे में तो सोचा भी नहीं जा सकता है। लेकिन कई सारे लोगों ने इन दिनों अपनी यात्रा के बारे में योजना बनाना जरूर शुरू कर दिया है ताकि सबकुछ ठीक होते ही वे आसानी से निकल सकें। ऐसे में यदि आप भी सोच रहे हैं कि जब कोरोना पूरी तरह से खत्म हो जाएगा तो आप परिवार के साथ विदेश यात्रा करेंगे तो आपको इसको लेकर ज्यादा प्रयत्न नहीं करना पड़ेंगे न ही आपको वीजा के लिए परेशान होना होगा। अगली स्लाइड्स के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे देशों के बारे में जहां पहुंचते ही आपको वीजा मिल जाएगा और आप आसानी से घूम फिर सकेंगे।

 

 

विज्ञापन

2 of 6
कंबोडिया - फोटो : Social media

कंबोडिया
कंबोडिया की यात्रा करना अपने आप में एक ऐतिहासिक अनुभव लेने जैसा है। अविकसित होने के बावजूद भी यहां के लोग बहुत ही अच्छे स्वभाव के होते हैं। कंबोडिया भी भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल देने वाले देशों में से एक है। यह वीजा यहां एक महीने के स्टे के लिए वैध होता है। इस वीजा को प्राप्त करने के लिए आपके पास वैध पासपोर्ट होना चाहिए।

विज्ञापन

3 of 6
एल साल्वाडोर - फोटो : pixa

एल साल्वाडोर
यह देश सेंट्रल अमेरिका में बसा एक बहुत खूबसूरत देश है। एल साल्वाडोर के लिए भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल मिलता है जो कि 3 महीनों के लिए मान्य होता है। इस परमिट के मिलने के बाद भारतीय व्यक्ति अगले 90 दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में घूम सकता है।

4 of 6
सूरीनाम - फोटो : pixa

सूरीनाम
सूरीनाम को जंगलों और खूबसूरत नदियों वाला देश कहा जाता है। यहां घूमने को बहुत कुछ है। सूरीनाम एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय पर्यटकों को यहां सिंगल एंट्री टूरिस्ट कार्ड जारी करता है। इसके बाद आप आराम से अधिकतम 90 दिनों के लिए इस देश में स्टे कर सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
युगांडा

युगांडा
अफ्रीकी देश युगांडा का नाम और इसके बारे में भी तो सभी ने सुना है लेकिन यहां घूमना अपने आप में एक अलग अनुभव है। यहां घूमने के लिए भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है। 90 दिनों के वैध वीजा के लिए यहां 50 अमेरिकी डॉलर की फीस देनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मलेशिया

मलेशिया
ऊंची-ऊची इमारतों वाला मलेशिया एक विकसित देश तो है ही साथ ही यह प्राकृतिक खूबसूरती से भी भरपूर है। मलेशिया घूमने के लिए आप आसानी से ई-वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।अगर भारतीय पर्यटक सिंगापुर, थाईलैंड या इंडोनेशिया से सीधे यहां आते हैं तो उन्हें बिना किसी प्रयत्न के वीजा ऑन अराइवल मिल जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें