फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के इस गांव में लोग पालते हैं सांपों की सबसे खतरनाक प्रजाति ‘कोबरा’, पर्यटकों की लगी रहती है भीड़

Mon, 30 Nov 2020 04:42 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शेतपल गांव में लोग पालते हैं सांप - फोटो : Navrang India

भारतवासी अपने विचित्र कारनामों के कारण भी जाने जाते हैं। इस देश में प्रतिदिन कहीं न कहीं, किसी न किसी के द्वारा कुछ न कुछ विचित्र हो ही रहा होता है। इस देश में पशुपालन का बेहद महत्व है। कुछ लोग गाय पालते हैं, कुछ कुत्ता-बिल्ली लेकिन महाराष्ट्र के शेतपल गांव में लोग सांप पालते हैं और सांपों में भी कोई साधारण प्रजाति नहीं बल्कि कोबरा पालते हैं। यह सांपों लोगों के साथ ही घरों में रहते हैं, जिनको देखने के लिए लोग दूर- दूर से यहां आते हैं। शेतपल गांव पुणे से लगभग 200 किमी दूर है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए शेतपल गांव से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें।

 

 

विज्ञापन

2 of 5
घरों के अंदर रहते हैं सांप - फोटो : Social Media

एक ही घर में रहते हैं इंसान और सांप
शेतपल गांव में सांपों के रहने की जगह घरों के अंदर ही बनाई जाती है। घर चाहे पक्का हो या कच्चा, सांपों के रहने की जगह बना ही ली जाती है। हालांकि इस गांव में ज्यादातर घर कच्चे हैं लेकिन फिर भी हर घर की छत में आपको छेद ज़रूर मिलेगा क्योंकि इन छेदों में ही सांप रहते हैं। यह सांप घर के किसी भी सदस्य को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
बरसात के मौसम में जाएं शेतपल गांव - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस

बारिश के मौसम में खूब दिखते हैं सांप
अगर आपको भी रोमांच पसंद है और आप शेतपल गांव जाने की योजना बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए बरसात के मौसम में यहां जाना बहुत फायदेमंद होगा। सांप जैसे जीव शर्मीले होते हैं इसलिए अधिकतर अपने बिल से बाहर नहीं निकलते लेकिन बरसात के मौसम में ठंडक के लिए बाहर निकलने से ये नहीं हिचकिचाते। अन्य मौसम में भी यह आसानी से दिख जाते हैं।

4 of 5
दूर से देखते हैं पर्यटक सांप

दूर से देखकर जाते हैं पर्यटक
जिज्ञासु पर्यटक यहां बहुत आते हैं। इस विचित्र जगह को देखने के लिए विदेशी भी यहां आते हैं। ऐसा साल में एक या दो बार नहीं, बल्कि हर दिन होता है। जिन लोगों को रोमांचक चीज़ों की तलाश रहती है, वे यहां अवश्य आते हैं। हालांकि बहुत से लोगों के लिए सांपों के पास जाना काफी मुश्किल होता है लेकिन फिर भी वे दूर से ही सांपों को देखकर लौट जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों के साथ खेलते हैं सांप - फोटो : Social Media

बच्चों के स्कूल में भी घूमते हैं सांप
सामान्य व्यक्ति के घर यदि सांप का बच्चा भी निकल जाए तो वह घबरा जाता है लेकिन शेतपल गांव में तो एक घर से दूसरे घर में सांप ऐसे घूमते हैं जैसे घर में कोई महमान आया हो। शेतपल गांव के लोग कभी भी सांंप से डरते नहीं। इतना ही नहीं, बड़े तो बड़े, यहां के तो बच्चों के मन में भी सांप को लेकर कोई डर नहीं है। यहां तक कि ये सांप बच्चों के स्कूलों में भी घूमते रहते हैं।  

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें