Famous Paragliding Places in India: आजकल के युवा ऐसे सफर पर जाना चाहते हैं, जहां का नजारा तो आकर्षक हो ही, साथ ही रोमांच को भी महसूस कर सकें। रोमांचक सफर के लिए लोग कई जगहों पर जाना पसंद करते हैं। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप ट्रेकिंग से लेकर पैराग्लाइडिंग और बंजी जम्पिंग से लेकर वाटर एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप किसी एडवेंचर एक्टिविटी को अपनाना चाहते हैं तो पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। पैराग्लाइडिंग एक मनोरंजक और साहसिक स्पोर्ट है, जिसमें हल्का फ्रेबिक विंग जुड़ा होता है। पायलट इसी फैब्रिक विंग के नीचे बैठता है और आसान में उड़ान भरता है। पैराग्लाइडर घंटों तक सैकड़ों किलोमीटर की दूरी को इस उड़ान के जरिए पूरा कर सकता है। अगर आप भी पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो भारत की इन पांच जगहों पर जा सकते हैं, जो पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर हैं।