फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Tourist Places: ये रहे झारखंड के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, इस तरह बनाएं घूमने का प्लान

Mon, 05 Sep 2022 09:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
झारखंड - फोटो : istock
Jharkhand Tourist Places: भारत पर्यटन के मामले धनी देश है। हालांकि लोगों को देश के कई पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी ही नहीं है। जब छुट्टी या वीकेंड पर लोग अपने दोस्तों, परिवार, पार्टनर या बच्चों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाते हैं तो अधिकतर हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड की वादियों में जाना चाहते हैं या फिर गोवा, केरल, तमिलनाडु जैसे राज्यों में समुद्र तट घूमने की इच्छा रखते हैं। लेकिन उत्तर व दक्षिण राज्यों के अलावा भी देश के हर राज्य में आपको अच्छे और सुंदर पर्यटन स्थल मिल जाएंगे। इन राज्यों में पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता देखने के साथ ही ऐतिहासिक जगहें, धार्मिक स्थल देखने को मिल सकते हैं। यहां आपको झारखंड के पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जा रहा है। झारखंड की प्राकृतिकता उसके घने जंगलों, झीलों में नजर आती है। इस बार अगर आप घूमने के लिए किसी जगह की तलाश में हैं तो झारखंड जाएं। ये रहे झारखंड के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल।
विज्ञापन

2 of 5
झारखंड जलप्रपात - फोटो : instagram
झारखंड की राजधानी रांची

झारखंड की राजधानी रांची पर्यटन के लिहाज से शानदार जगह है। रांची को झरनों का शहर कहा जाता है। यहां आपको टैगोर हिल, हुंडरू फॉल, रांची हिल स्टेशन, कांके डैम, हटिया संग्रहालय और जनजातीय अनुसंधान संस्थान घूमने के लिए बेस्ट है।
विज्ञापन

3 of 5
बाबा बैद्यनाथ धाम - फोटो : Facebook/BabaBaidyanathJyotirlingaTemple
देवघर

राज्य के धार्मिक स्थलों में देवघर प्रमुख हैं। देवघर में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में से एक विद्यमान है। ये ज्योतिर्लिंग भगवान बैद्यनाथ धाम के नाम से प्रसिद्ध है। बैद्यनाथ धाम की महिला पूरे देश में है। इसके अलावा देवघर में आप नंदन पहाड़, सत्संग आश्रम आदि घूम सकते हैं।

4 of 5
दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी - फोटो : Facebook/Saevus Wildlife India LLP
जमशेदपुर

झारखंड का सबसे बड़ा और प्रमुख पर्यटन स्थल जमशेदपुर को माना जाता है। इस शहर का नाम 1919 में जमशेदजी टाटा के नाम पर रखा गया था। ये शहर में दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी इस्पात निर्माण कंपनी स्थित है। जमशेदपुर में जुबली पार्क, दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हजारीबाग की प्राकृतिकता - फोटो : अमर उजाला
हजारीबाग

इस राज्य के मशहूर पर्यटन स्थलों में हजारीबाग शहर आता है, जो रांची से 95 किलोमीटर दूर है। हजारीबाग में घने जंगल, राॅक संरचनाएं, झीलें प्राकृतिक सुंदरता का नमूना हैं। अगर आप हजारीबाग जाएं तो कैनरी हिल, रजरप्पा मंदिर और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घूम सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें