फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं ब्वॉयफ्रेंड के साथ वहां घूमने गई थी और जैसे ही होटल मिला मुझे उस शहर से ही प्यार हो गया

Mon, 28 Jan 2019 03:38 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
berlin

ट्रैवलिंग के अपने शानदार अनुभव होते हैं। यात्राओं में आप सिर्फ नए-नए देश ही नहीं देखते बल्कि बहुत-सी चीजें जीते भी हैं। आप अपने अनुभवों के खजाने में नए-नए अनुभव जोड़ते हैं। किसी भी शहर को घूमने का मतलब उसे जीना है। यही वजह कि लोग अपनी यात्राओं के अनुभव को साझ करते हैं। यहां हम आपको एक इंस्टाग्राम यूजर्स की बर्लिन यात्रा के अनुभव को बता रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
berlin
@tododiaumprint ने अपनी बर्लिन यात्रा को शब्दों में बयां किया है। उन्होंने लिखा है कि कड़ाके की सर्दी में मेरे लिए बर्लिन की यात्रा काफी चुनौतीपूर्ण रही। मैं सर्दी में परेशान हो चुकी थी और बर्लिन मेरा दिल नहीं जीत पा रहा था। सर्दी से बचने के लिए मैंने और मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने  होटल खोजना स्टार्ट किया। हम ऑनलाइन होटल सर्च कर रहे थे। तभी मेरी नजर एक होटल पर पड़ी, जो तस्वीरों में साफ-सुथरा दिख रहा था।
 
विज्ञापन

3 of 4
berlin - फोटो : instagram
हमने इसी होटल को बुक करा लिया। लेकिन, हमारा बजट इतना ज्यादा नहीं था कि हम अपने ग्रुप के चारों लोगों के लिए अलग-अलग रूम बुक कर सकें। हम चार लोग थे और हमने एक ही शेयर कमरा बुक किया। लेकिन जैसे ही हम उस होटल में पहुंचे तो वो ऑनलाइन तस्वीरों में जैसा दिख रहा था, वैसा नहीं था। यह देखते ही मुझे गुस्सा आ गया।
विज्ञापन

4 of 4
berlin - फोटो : instagram
लेकिन जैसे ही हम होटल में ठहरे और हमने उसकी सुविधाएं देखी तो मुझे इस बात का अहसास हुआ कि जितना मैंने सोचा था, यह होटल तो इससे भी बढ़िया है। होटल के मालिक ने न ही सिर्फ हमें कमरा किराए पर दिया बल्कि बर्लिन घूमने के बारे में बहुत सी जानकारी भी दी। होटल के खाने से लेकर हर चीज बहुत अच्छी थी। स्टाफ से लेकर होटल के मालिक ने हमारी बहुत मदद की और उनके इन प्रयासों की बदौलत हमारी बर्लिन यात्रा शानदार बन गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें