फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है हरियाणा की ये 5 जगहें, आश्चर्य में डाल देगी यहां की खूबसूरती

Mon, 28 Jan 2019 11:06 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tourist
अगर आपको लगता है कि हरियाणा की पहचान सिर्फ वहां की खड़ी बोली के लिए है तो आप गलत हैं। हरियाणा न सिर्फ खेलों में अव्वल है बल्कि ये शहर अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों के लिए भी जाना जाता है। हास्य की बात करें तो पूरे हरियाणा में हास्य कूट-कूट कर भरा हुआ  है। बस आपको यहां की जुंबा के हास्य को समझने भर की देरी है। यहां हम आपको हरियाणा के उन टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के बारे में बता रहे हैं जो बेहद  खूबसूरत हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
tourist destination
हरियाणा के बारे में कहा जाता है कि यह वह जगह हैं जहां महर्षी वेद व्यास ने महाभारत की रचना की थी। धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों ही दृष्टियों से हरियाणा का बेहद महत्व है। यहीं वो जगह है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया था और कर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला था।
विज्ञापन

3 of 5
kurukshetra
हरियाणा में आप कुरुक्षेत्र घूम सकते हैं। यह एक धार्मिक स्थल है जहां महाभारत का युद्ध हुआ था। ये ही वो जगह है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टियों से बेहद महत्व है। बड़ी तादाद में पर्यटक कुरुक्षेत्र देखने आते हैं। कुरुक्षेत्र में घूमने की बहुत सी जगहें हैं। यहां आप बिरला मंदिर, श्रीकृष्ण म्यूजियम और धरोहर हरियामा म्यूजियम देख सकते हैं।

4 of 5
ambala
आप हरियाणा में अंबाला की सैर कर सकते हैं। अंबाला हरियाणा का सबसे पुराना शहर है। अंबाला में आप शीशगंज गुरुद्वारा, गुरुद्वारा मंजी साहब और दूसरे पर्यटक स्थलों को घूम सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chandigrah
इसके अलावा आप चंडीगढ़ की सैर कर  सकते हैं। यहां आपको घूमने के लिए बहुत-सी जगहें मिलेंगी। चंडीगढ़ बहुत खूबसूरत शहर है जहां आपको हर लेटेस्ट फैशनल से लेकर लजीज खाना हर कुछ मिलेगा। आप अपनी शॉर्ट ट्रिप में चंडीगढ़ में रोज गार्डन, सुखना झील, रॉक गार्डन और पिंजौर गार्डन घूम सकते हैं।रोज गार्डन की  सैर कर सकते हैं। यह गार्डन 1967 में जाकिर रोज गार्डन के नाम से स्थापित हुआ था यह एशिया का सबसे बड़ा गुलाबों का गार्डन है। रोज गार्डन 17 एकड़ में फैला हुआ है। यहां हर प्रकार के गुलाब की प्रजातियां हैं। आप इस खूबसूरत रोज गार्डन की सैर जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें