फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लेना है साउथ इंडियन खाने का मजा तो ये 5 रेस्टोरेंट हैं बेस्ट, वीकेंड पर होती है भीड़

Tue, 15 Jan 2019 07:36 AM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
south indian food - फोटो : Social Media
अगर आप दिल्ली में असली साउथ इंडियन खाने का मजा लेना चाहते हैं तो हम आपको कुछ बेस्ट रेस्टोरेंट बता रहे हैं। यहां आपको इडली, डोसा और सांभर के अलावा दूसरी साउथ इडियन डिशिश का असली टेस्ट मिलेगा। इडली, डोसा और सांभर के अलावा भी दक्षिण भारतीय खाने में बहुत कुछ है जो इन रेस्टोरेंट में परोसा जाता है। फूड लवर्स वीकेंड में परिवार और दोस्तों के साथ इन रेस्टोरेंट में दक्षिण भारतीय व्यंजनों का असली स्वाद ले सकते हैं। हम आपको इन रेस्टोरेंट के प्रोपर मैन्यू की जानकारी दे रहे हैं ताकि आप वीकेंड पर अपनी ट्रिप एन्जॉय कर सकें।

 

विज्ञापन

2 of 7
food - फोटो : Social Media
दक्षिण शेरेटन होटल
दक्षिण शेरेटन होटल दिल्ली में साउथ इंडियन खाने के असली स्वाद की परफेक्ट जगह है। इसी नाम से यह रेस्टोरेंट सबसे पहले चैन्नई में 1960 में खुला था। दक्षिण शेरेटन होटल में आपको कई टॉप क्लास गर्वमेंट अधिकारी दक्षिण भारतीय खाने का स्वाद लेते हुए दिख जाएंगे। यह रेस्टोरेंट खासतौर पर तमिलनाडु के खान-पान के लिए जाना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
south indian food - फोटो : Social Media
इस होटल में आपको केरल का नॉन वेजीटेरियन शी फूड भी मिलेगा। यहां का मैन्यू रिजनल फूड के हिसाब से डिवाइडिड है। इस होटल में आपको दाल थोव, कथिरिकई चॉप्स, गोंगुरा ममसम, चेट्टीनाड चॉप्स, मालाबार परांठा और करी दक्षिण येरा डिश मिलेगी। यह रेस्टोरेंट साकेत में स्थित है।
 

4 of 7
south indian food - फोटो : Social Media
कर्नाटक कैफे
कर्नाटक कैफे न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में है। इस रेस्टोरेंट के अंदर कदम रखते ही आपको लगेगा कि आपने कर्नाटक के किसी गांव में कदम रखें हैं। रेस्टोरेंट की दीवारों पर पेपर आर्ट और छत पर भुट्टे लटकाए गए हैं। यहां आप दक्षिण भारतीय खाने का स्वाद ले सकते हैं। इस कैफे का बन्ने खली डोस और मल्लेश्वरम 18 वां क्रॉस डोसा प्रसिद्ध है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
south indian food - फोटो : Social Media
कोस्टा कैफे, एचवीके
यह कैफे होज खास में है। यहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ दक्षिण भारतीय खाने का मजा ले सकते हैं। अगर आप मांसाहारी हैं तो आपको यहां शी फूड भी मिलेगा। यहां की प्रसिद्ध डिश में ऑबर्जिन कोकर्ण करी, प्रॉन मोइले और कैलिफोर्निया बाहा फिश टैको शामिल है।
 
विज्ञापन

6 of 7
south indian food in delhi - फोटो : Social Media
नैवेध्यम
यह रेस्टोरेंट कालकाजी में है। रेस्टोरेंट की आर्टिस्टिक डेकोरेशन बेहद शानदार है। यहां परोसी जाने वाली हर डिश की शुरुआत रसम से होती है। नैवेध्यम में दक्षिण भारतीय खाने को केले के पत्ते पर परोसा जाता है। यहां मिलने वाली डिश महाराज थाली, दही बडा और उत्तपम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
food - फोटो : Social Media
स्वागत
स्वागत रेस्टोरेंट डिफेंस कॉलोनी में है। यहां आपको ट्रेडिशनल साउथ इंडियन फूड मिलेगा। यह रेस्टोरेंट गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के ट्रेडिशनल फूड के लिए जाना जाता है। यहां आपको शी फूड डिशिश भी मिलेंगी। यहां की प्रसिद्ध डिश गस्सी, द बॉम्बे डक और बटर गार्लिक क्रैब्स है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें