फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Tips: यात्रा के दौरान आपको भी आती है उल्टियां तो सफर में रखें इन 5 बातों का ध्यान

Sun, 05 Jan 2020 12:34 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Road trip
यात्राएं करना भला किसे अच्छा नहीं लगता! बहुत सारे लोग घूमने का शौक तो रखते हैं, लेकिन सफर के दौरान अक्सर उन्हें सिर दर्द या उल्टियां होने की शिकायत होती है। ये सोचकर वे घबराने लगते हैं कि कहीं सफर के दौरान कहीं जी न मचलने लगे और इस कारण वे खासकर कार, बस या सड़क मार्ग के अन्य वाहनों से सफर पर निकलने से डरते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी ही दिक्कत रहती है तो इन पांच बातों का ध्यान रखना आपके लिए मददगार साबित होगा:
विज्ञापन

2 of 6
mint tea
मिंट
अपने रुमाल पर मिंट के तेल की कुछ बूंदे छिड़क लें और सफर में सूंघते रहें। आप चाहें तो मिंट वाली चाय भी पी सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अदरक
सफर के दौरान मुंह में अदरक का छोटा टुकड़ा या टॉफी रखने से आराम मिलता है। इसके अलावा सफर में जब भी आपका जी घबराए तो अदरक वाली चाय पीना भी फायदेमंद रहता है।

4 of 6
using mobile
मोबाइल या किताब से बनाएं दूरी
सफर करते समय किताब पढ़ने या मोबाइल के इस्तेमाल से दूर रहें क्योंकि ऐसा करने से चक्कर आते हैं और जी मचलाता है। आप चाहें तो नींद भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
खाने का रखें ध्यान
सफर पर निकलने से पहले ना तो खाली पेट और ना ही बहुत भारी कुछ खाकर घर से निकलें। वसा और मिर्च मसाले वाली चीजों से दूर रहें। ऐसा खाना पचने में समय लगाता है जिस वजह से सफर के दौरान दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अगली सीट पर बैठें
आप किसी रोड ट्रिप पर निकल रहे हैं और अगर कार या अन्य चार पहिया वाहन से सफर कर रहे हैं तो कोशिश करें कि कार की आगे वाली सीट पर बैठें। इससे पीछे वाले पहियों पर लगने वाला झटका आपको अपेक्षाकृत कम महसूस होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें