Rishikesh
- फोटो : Pixabay.com
ऋषिकेश: कुदरती खूबसूरती, गंगा की कल-कल धारा और पर्वतों के बीच शांति के साथ रोमांच देखने की जगह का नाम है ऋषिकेश। दिल्ली से महज 254 किमी की दूरी पर स्थित इस जगह पर आते हैं तो आप हरिद्वार भी आसानी से घूम लेंगे। बस से आते हैं तो किराया तकरीबन 200 रुपए से शुरू होकर 500 रुपए तक हो सकता है। इसके अलावा ट्रेन से यहां तकरीबन 100 रुपए से शुरू 500 रुपए तक आपका किराया लगेगा। यदि आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो ऋषिकेश आना आपके लिए बेहतरी स्पॉट है। रिवर राफ्टिंग में आपको यकीनन मजा आएगा। कर्इ कंपनियां केवल 2-3 हजार रुपए में टूर पैकेज देती हैं, जिसमें खाना-पीना भी शामिल होता है। बेहतर होगा कि आप कोर्इ टूर पैकेज ना लें, इससे आपका बजट और भी कम हो जाएगा।