फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया के पांच खूबसूरत देश, जहां की सैर नहीं पड़ेगी आपकी जेब पर भारी

Sun, 13 Oct 2019 04:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो पूरी दुनिया को घूमना चाहते होंगे। लेकिन पूरी दुनिया खासकर यूरोप घूमना थोड़ा ज्यादा महंगा होता है। लेकिन एशिया में कुछ देश ऐसे हैं जिनकी सैर आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगी। साथ ही ये देश पर्यटन के मामले में अव्वल नंबर पर आते हैं क्योंकि यहां के प्राकृतिक नजारे बेहद खूबसूरत हैं। तो चलिए जानें वो कौन से देश है जिनकी सैर आपके जेब पर बोझ नहीं बढ़ाएगी।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
नेपाल
सबसे पहला नाम जो आता है वो नेपाल का है। भारत के पड़ोसी देश में से एक नेपाल बेहद खूबसूरत शहर है। सबसे खास बात की आपको यहां जाने के लिए किसी पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। हिमालय की गोद में बसे इस छोटे से देश की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। यहां पर हर साल बहुत से भारतीय पर्यटक सैर के लिए आते हैं।


 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
भूटान
दूसरा नाम जो जुबान पर आता है वो भूटान का है। भारत के उत्तर-पूर्व में बसा ये छोटा सा शांत देश है। यहां की सांस्कृतिक विरासत बहुत ही अनमोल है। इसके साथ ही नीला आसमान और साफ-सुथरे इस देश की सुंदरता बिल्कुल अलग है। आर्थिक रूप से कमजोर भूटान खुशहाली के मामले में नंबर वन है। तो अगर बजट कम है और किसी सुंदर जगह की तलाश देश के बाहर कर रहें हैं तो एक बार भूटान जरूर जाएं।

 

4 of 6
- फोटो : pixa
थाइलैंड
थाइलैंड का नाम लेते ही द्वीप और बीच याद आने लगते हैं। तो आपको बता दें कि इस देश में मस्ती करना उतना भी महंगा नहीं है। तो अगर थाई मसाज और नाइट लाइफ का मजा लेना है वो भी कम बजट तो एक बार इस देश की सैर जरूर करें। यहां पर एक से बढ़कर एक साफ और सुंदर बीच आपका इंतजार कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
इंडोनेशिया
दुनिया के सबसे सुंदर और सस्ते देश में शुमार इंडोनेशिया की सैर भी की जा सकती है। अगर अपने ट्रिप को ठीक ढंग से प्लान किया जाए तो यहां पर आना बजट में ही रहेगा क्योंकि यहां के कुछ शहर महंगे हैं। इंडोनेशिया की भौतिक और प्राकृतिक दोनों ही सुंदरता देखने लायक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
श्रीलंका
घूमने के लिहाज से श्री लंका भी खूबसूरत देश है। यहां पर हर साल बहुत से भारतीय पर्यटक आते हैं। यहां पर भी आप बजट में एक अच्छी ट्रिप प्लान कर सकते हैं क्योंकि श्री लंका में भी देखने के लिए बहुत कुछ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें