फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दिल्ली की 5 सबसे सस्ती जींस मार्केट्स, 400 रु. में मिल जाती हैं एक से एक ब्रांडेड जींस

Sun, 13 Jan 2019 02:06 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
jeans - फोटो : Social Media
अगर आप एक से बढ़िया एक ब्राडेंड जींस सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो दिल्ली इसके लिए सबसे मुफीद जगह है। दिल्ली में कई ऐसी मार्केट्स हैं जहां बेहद सस्ते में बड़े से बड़े ब्रांड की ही तरह हुबहु जींस मिल जाती है। इनमें से एक मार्केट में तो आपको थोक के भाव जींस मिल जाएगी। यहां हम आपको ऐसी ही पांच दिल्ली के सबसे सस्ते जींस मार्केट्स की सैर करा रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
jeans - फोटो : Social Media
मोहन सिंह प्लेस, सीपी
कनाट प्लेस का मोहन सिंह मार्केट शॉपिंग करने वालों से भरा रहता है। कॉलेज गोइंग से लेकर दूसरे राज्यों से दिल्ली की सैर करने आए पर्यटक यहां से खरीददारी करना नहीं भूलते हैं। यह युवाओं की सबसे प्रिय मार्केट है। इस मार्केट में आपको सस्ते में ब्रांडेड जींस आसानी से मिल जाएगी बस इसके लिए आपको सही से मोलभाव करना आना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 7
jeans market in delhi - फोटो : Social Media
कनाट प्लेस में आपको जारा की जींस 500 रुपए से लेकर 800 रुपए के बीच आसानी से मिल जाएगी। यह ऑरिजन जारा की जींस नहीं बल्कि कस्टम की गई जारा की जींस होगी जो कि एकदम ऑरिजनल ही लगेगी।

 

4 of 7
cheap jeans market in delhi - फोटो : Social Media
टैंक रोड, करोल बाग
करोल बाग का टैंक रोड एशिया की सबसे बड़ी जींस मार्केट है। यहां आपको थोक के भाव जींस मिलेगी। देशभर के दुकानदार यहां थोक के भाव जींस खरीदने के लिए आते हैं। यहां आपको आसानी से 300 रुपए से लेकर 400 रुपए के बीच बेहतरीन और ब्रांडेड जींस मिल जाएगी।

 
विज्ञापन

5 of 7
cheap jeans in delhi - फोटो : Social Media
तुगलकाबाद एक्सटेंशन
तुगलकाबाद में कपड़ों को स्टिच करने वाली कई फैक्टरियां हैं। यहां स्थित कई फैक्टरियां तो बड़े-बड़े ब्रांड के लिए क्लोथिंग मैटिरियल भी बनाती हैं। इनमें टॉमी हिलफिगर, जारा, जीएपी आदि शामिल है। अगर आपको सस्ते में जींस खरीदनी है तो आप इस मार्केट में जा सकते हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 7
jeans market - फोटो : Social Media
महिपालपुर
महिपालपुर में कई ब्रांड्स के आउटलेट हैं। यहां आपको ब्रांडेड जींस फैक्ट्री प्राइस पर मिल जाएगी। इसके अलावा यहां हर वक्त बड़े-बड़े ब्रांड की जींस पर सेल लगी रहती है। कई बार तो यह सेल 50 से 60 फीसदी तक की होती है। अगर आप सस्ते में ब्रांडेड जींस खरीदना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
cheap jeans in delhi - फोटो : Social Media
कालिंदी कुंज
कालिंदी कुंज पर एक लाइन से कई ब्रांड की शॉप्स हैं। यहां भी हर वक्त कपड़ों पर सेल चलती रहती है। यहां से आप आसानी से ब्रांडेड जींस को 40 से 50 फीसदी डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। इसके अलावा यहां आपको सस्ते में एक साल पुराना हो चुके फैशन की जींस भी मिल जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें