आपको 30 साल से पहले लद्दाख जरूर घूम लेना चाहिए। बर्फ से ढंकी ऊंची चोटियां, नदी, रेत के टीले और खूबसूरत हरियाली यही लद्दाख की खूबसूरती है। लद्दाख उत्तर की तरफ से काराकोरम और दक्षिण की तरफ हिमालय से घिरा है। युवाओं को लद्दाख काफी लुभाता है और इसके लिए युवा मोटरसाइकिल से यहां की सैर करते हैं।