फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Europe Trip Guide: यूरोप ट्रिप का मजा होगा डबल! एक ही सफर में घूमिए 3 खूबसूरत देश, जानिए 6 शानदार ट्रैवल रूट

Tue, 14 Jul 2026 04:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Multi Country Itinerary: यूरोप में एक ही ट्रिप में 3 देश कैसे घूम सकते हैं?
यूरोप में हाई-स्पीड ट्रेन और बस नेटवर्क की मदद से एक ही सप्ताह में 3 देशों की यात्रा करना आसान है। लोकप्रिय रूट्स में ब्रुसेल्स-एम्स्टर्डम-कोलोन, वियना-ब्रातिस्लावा-बुडापेस्ट, नीस-मोनाको-जेनोआ, ज़ाग्रेब-ल्युब्लियाना-त्रिएस्ते, विलनियस-रीगा-टालिन और व्रोकलॉ-प्राग-ड्रेसडेन शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 7
यूरोप ट्रिप - फोटो : AI

3 Countries In One Trip: एक ट्रिप में कई देशों की यात्रा करना चाहते हैं तो यूरोप घूमने जा सकते हैं। यूरोप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां कई देश एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। आधुनिक हाई-स्पीड ट्रेन, आरामदायक बसें और आसान सीमा पार व्यवस्था की वजह से कुछ ही घंटों में आप एक देश से दूसरे देश पहुंच सकते हैं। यही कारण है कि लाखों पर्यटक एक ही यात्रा में कई देशों की संस्कृति, खान-पान, ऐतिहासिक इमारतों और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हैं।

अगर आपके पास सिर्फ 7 से 10 दिन का समय है, तब भी आप अच्छी योजना बनाकर तीन अलग-अलग देशों की यात्रा कर सकते हैं। कहीं आपको मध्यकालीन शहरों की खूबसूरती मिलेगी, तो कहीं समुद्र किनारे बसे शानदार शहरों का नजारा। कुछ रूट इतिहास प्रेमियों के लिए बेहतरीन हैं, जबकि कुछ प्रकृति और बजट ट्रैवल पसंद करने वालों के लिए आदर्श हैं।

यहां जानिए यूरोप के ऐसे 6 लोकप्रिय ट्रैवल रूट बताएंगे, जहां आप एक ही ट्रिप में 3 देशों की सैर आसानी से कर सकते हैं। साथ ही ये भी जानिए कि किस रूट की खासियत क्या है और किस तरह यह यात्रा यादगार बन सकती है।

विज्ञापन

2 of 7
यूरोप ट्रिप - फोटो : AI

बेल्जियम – नीदरलैंड – जर्मनी
 

  • अगर आप यूरोप की आधुनिक संस्कृति, ऐतिहासिक इमारतें और खूबसूरत नहरें देखना चाहते है तो यह रूट शानदार विकल्प है।
  • यूरोप के तीन दिन बेल्जियम, नीदरलैड और जर्मनी की सैर की जा सकती है। इसमें ब्रुसेल्स से एम्स्टर्डम और फिर जर्मनी के कोलोन तक हाई स्पीड ट्रेव के करीब 2 घंटे का सफर है।
  • यह रूट पहली बार यूरोप जाने वालो के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
यूरोप ट्रिप - फोटो : AI

क्रोएशिया – स्लोवेनिया – इटली
 

  • इस रूट की सैर पर तीन देशों को घूम सकते हैं जो कि हैं क्रोएशिया, स्लोवेनिया और इटली। 
  • क्रोएशिया की राजधानी ज़ाग्रेब से यात्रा की शुरुआत करें।
  • फिर स्लोवेनिया की शांत राजधानी ल्युब्लियाना पहुंचें।
  • अंत में इटली के खूबसूरत समुद्री शहर त्रिएस्ते का आनंद लें।
  • यह यात्रा संस्कृति, पहाड़ों और समुद्री नजारों का अनोखा मिश्रण है।

4 of 7
यूरोप ट्रिप - फोटो : AI

पोलैंड – चेक गणराज्य – जर्मनी

  • अगर आपको ऐतिहासिक शहर, महल और खूबसूरत नदी घाटियां पसंद हैं, तो यह रूट आपके लिए है।
  • इसमें पोलैंड से चेक गणराज्य और जर्मनी के देश शामिल हैं।
  • पोलैंड के व्रोकलाॅ से लेकर चेक गणराज्य के प्राग और जर्मनी के ड्रेसडेन की सैर पर जा सकते हैं।
  • प्राग की मध्यकालीन गलियां और ड्रेसडेन की शानदार वास्तुकला आपकी यात्रा को यादगार बना देंगी।
विज्ञापन

5 of 7
यूरोप ट्रिप - फोटो : AI

ऑस्ट्रिया – स्लोवाकिया – हंगरी

  • डेन्यूब नदी के किनारे बना यह क्लासिक ट्रैवल रूट यूरोप के सबसे पसंदीदा मार्गों में से एक है।
  • इसमें ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया और हंगरी शामिल हैं। 
  • ऑस्ट्रिया के वियना शहर से ब्रातिस्लावा की दूरी सिर्फ लगभग 1 घंटे की है।
  • इसके बाद बुडापेस्ट अपनी ऐतिहासिक इमारतों, थर्मल बाथ और नाइट लाइफ के लिए मशहूर है।
विज्ञापन

6 of 7
यूरोप ट्रिप - फोटो : AI

फ्रांस – मोनाको – इटली

  • अगर आपको समुद्र किनारे ट्रेन यात्रा पसंद है, तो यह रूट किसी सपने से कम नहीं।
  • इस रूट में फ्रांस,मोनाको और इटली देश शामिल है।
  • फ्रेंच रिवेरा के खूबसूरत शहर नीस से शुरुआत करें।
  • लग्जरी के लिए मशहूर मोनाको देखें।
  • फिर इटली के जेनोआ पहुंचकर भूमध्यसागरीय तट का आनंद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूरोप की ट्रिप - फोटो : AI

लिथुआनिया – लातविया – एस्टोनिया

  • कम बजट में यूरोप घूमना चाहते हैं तो बाल्टिक देशों का यह रूट बेहतरीन विकल्प है।
  • इसमें लिथुआनिया की विलनियस, लातविया की राजधानी रीगा और एस्टोनिया का टालिन शहर शामिल है।
  • आरामदायक बस सेवाओं के जरिए आप तीनों देशों की राजधानी आसानी से घूम सकते हैं।
  • यहां का शांत माहौल, पुरानी वास्तुकला और किफायती यात्रा पर्यटकों को खूब पसंद आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें