फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2025: 26 जनवरी को इन जगहों पर जाएं घूमने, बच्चों को आएगी बहुत पसंद

Sat, 25 Jan 2025 06:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस खास दिन बच्चों को घुमाने के लिए ऐसी जगह चुनें, जहां उन्हें मनोरंजन के साथ-साथ कुछ नया सीखने का मौका भी मिले।  
विज्ञापन
1 of 5
Delhi - फोटो : Instagram
Republic Day 2025: 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस का दिन बच्चों और युवाओं को भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से परिचित कराने का एक खास अवसर है। गणतंत्र दिवस का पर्व मना कर देश के लोकतंत्र को सलामी और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि तो दी ही जाती है,  साथ ही देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों को भारतीय इतिहास से अवगत कराया जाता है। इस मौके पर ध्वजारोहण होता है और देशभक्ति के गीत गाए जाते हैं। जगह-जगह पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होता है। बच्चों को राष्ट्रीय पर्व के बारे में सिखाएं और देशभक्ति का जज्बा महसूस कराने के लिए उन्हें 26 जनवरी को घुमाने के लिए ऐसी जगहों पर ले जा सकता है, जो उन्हें उत्साहित कर देंगी। इस खास दिन बच्चों को घुमाने के लिए ऐसी जगह चुनें, जहां उन्हें मनोरंजन के साथ-साथ कुछ नया सीखने का मौका भी मिले। 
विज्ञापन

2 of 5
Delhi - फोटो : Instagram
राजपथ, नई दिल्ली

गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली स्थित राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन होता है,जिसका अनुभव लेने के लिए बच्चों को यहां लाया जा सकता है। इस दौरान यहां भारतीय सशस्त्र बलों की ताकत, विविध राज्यों की झांकियां और सांस्कृतिक प्रदर्शन होते हैं। परेड में भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के करतब देखकर बच्चे देशभक्ति से भर जाते हैं। झांकियों से भारत की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर के बारे में जानकारी मिलती है।  
विज्ञापन

3 of 5
इंडिया गेट, नई दिल्ली - फोटो : PTI
इंडिया गेट, नई दिल्ली

दिल्ली का इंडिया गेट घूमने जा सकते हैं। यहां शहीदों की स्मृति में राष्ट्रीय स्मारक बना है, जहां अमर जवान ज्योति जलती रहती है। यहां पहुंचकर बच्चे को देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के बारे में जानने का मौका मिल सकता है। साथ ही खुले मैदान में परिवार के साथ समय बिताने का आनंद।  

4 of 5
राष्ट्रीय शहीद स्मारक, दिल्ली - फोटो : Instagram
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, नई दिल्ली

26 जनवरी के दिन बच्चे को लेकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भी जा सकते हैं। यह स्मारक भारतीय सैनिकों के बलिदान को समर्पित है। इसकी खूबसूरत संरचना और प्रदर्शनी को देख बच्चे उत्साहित हो सकते हैं। इस स्थान पर भारतीय सेना के बलिदान और गौरवशाली इतिहास को करीब से जानने का मौका मिलता है। ये बच्चों के लिए यह एक प्रेरणादायक स्थान है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाल किला - फोटो : instagram
ऐतिहासिक किला

गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों के साथ दिल्ली का लाल किला घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा कुतुब मीनार, जंतर मंतर  और हुमायूं का मकबरा भी देखने जा सकते हैं। ये सभी स्थान ऐतिहासिक महत्व रहते हैं, साथ  ही भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कहानियों से परिपूर्ण हैं। लाल किला पर होने वाला लाइट एंड साउंड शो बच्चों को आकर्षित करेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें