फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2025: देशभक्ति का प्रतीक हैं ये जगहें, 26 जनवरी को घूमने जा सकते हैं आप

Sat, 25 Jan 2025 06:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

ये स्थान भारत के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति की भावना का प्रतीक हैं।  
विज्ञापन
1 of 6
गणतंत्र दिवस परेड 2025 की कर्तव्य पथ पर तैयारी - फोटो : ANI
Places to Visit on Republic Day 2025 : भारत के राष्ट्रीय पर्व, देश के गौरवशाली इतिहास के प्रतीक हैं जिसे कश्मीर से कन्याकुमारी तक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। साल की शुरुआत यानी जनवरी माह में गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भारत ने लोकतंत्र को अपनाया और आधिकारिक तौर पर भारतीय संविधान अस्तित्व में आया। 26 जनवरी को भारत का गणतंत्र दिवस बड़े ही गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके पर देशभक्ति का अनुभव करने और हमारे देश की महानता को नजदीक से समझने के लिए कुछ ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक जगहों की यात्रा करना एक यादगार अनुभव हो सकता है। ये स्थान भारत के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति की भावना का प्रतीक हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
इंडिया गेट - फोटो : PTI
इंडिया गेट, नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली का इंडिया गेट देश विदेश के सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। राष्ट्रीय पर्व के मौके पर यहां का नजारा देशभक्ति के जज्बे से भरपूर देखने को मिलता है। इंडिया गेट का इतिहास गुलाम भारत और आजाद भारत के बदलते दौर को खुद में समेटे हुए हैं। इंडिया गेट प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में बनाया गया एक राष्ट्रीय स्मारक है। यहां अमर जवान ज्योति देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां से परेड गुजरती है, जिसे देखने के लिए आप 26 जनवरी को इंडिया गेट जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
लाल किला - फोटो : PTI
लाल किला

नई दिल्ली का लाल किला ऐतिहासिक इमारत है जहां से हर साल भारत के प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराते हैं। यह भारतीय इतिहास और संस्कृति का प्रमुख केंद्र है। लाल किले के पास कई संग्रहालय हैं, जहां भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की झलक देखी जा सकती है।  

4 of 6
Jallianwala Bagh - फोटो : istock
जलियांवाला बाग

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के प्रतीक के तौर पर आप जलियांवाला बाग को देखने जा सकते हैं। अमृतसर में स्थिति यह स्थान 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड का गवाह है। यहां देशभक्ति और बलिदान की भावना महसूस की जा सकती है। जलियांवाला बाग अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास में है, जो आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराता है।  
विज्ञापन

5 of 6
साबरमती आश्रम - फोटो : instagram
साबरमती आश्रम

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम महात्मा गांधी का निवास स्थान था और स्वतंत्रता संग्राम का केंद्र भी है। यहां गांधी जी के जीवन और उनके संदेशों को नजदीक से समझा जा सकता है। दांडी मार्च की शुरुआत यहीं से हुई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंद्रशेखर आजाद पार्क - फोटो : Instagram
चंद्रशेखर आजाद पार्क

संगम नगरी प्रयागराज देशभक्त और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद से जुड़ा हुआ है। ये स्थान महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की शहादत का साक्षी है। यहां कि हरियाली और शांत वातावरण आपको उनकी देशभक्ति की भावना से जोड़ता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें