Om Mandir Pali Rajasthan: भारत में भगवान शिव के अनगिनत मंदिर हैं, लेकिन कुछ धार्मिक स्थल अपनी अनूठी विशेषताओं के कारण अलग पहचान बना लेते हैं। राजस्थान के पाली जिले में स्थित एक ऐसा ही शिवधाम इन दिनों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां आने वाले भक्तों को एक साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का अवसर मिलता है, वहीं भगवान शिव के 1008 स्वरूप भी इस मंदिर की भव्यता को और खास बनाते हैं।
शिवभक्तों के लिए देशभर के 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करना एक बड़ा आध्यात्मिक लक्ष्य माना जाता है। लेकिन पाली में स्थित यह मंदिर ऐसी सुविधा देता है, जहां भक्त एक ही परिसर में द्वादश ज्योतिर्लिंगों की झलक पा सकते हैं। यही वजह है कि सावन, महाशिवरात्रि और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। यह मंदिर अपनी बनावट के लिए भी लोकप्रिय है।
इस सावन अगर आप सभी महादेव के सभी स्वरूपों के दर्शन करना चाहते हैं तो इस शिव मंदिर की यात्रा पर जरूर आएं। आइए जानते हैं पाली के ओम मंदिर की खासियत और यहां की यात्रा कैसे की जा सकती है।