फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की वो ऐतिहासिक इमारतें जिनसे टूरिज्म क्षेत्र में होती हैं सबसे ज्यादा कमाई

Sat, 12 Oct 2019 05:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
भारत में बहुत सारे ऐतिहासिक स्थल हैं जिनकी सैर करने हर साल बहुत से देशी-विदेशी सैलानी आते हैं। इनमें से ऐसे भी ऐतिहासिक किले और इमारतें हैं जिनको देखने के लिए सरकार ने टिकट लगा रखा है। इन टिकटों से हर साल भारत सरकार को बहुत ज्यादा आमदनी होती है। लेकिन क्या आप इन इमारतों के नाम जानते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं उन ऐतिहासिक इमारतों के नाम जो हैं सबसे ज्यादा कमाऊ।

 
विज्ञापन

2 of 8
ताजमहल
सबसे पहला नाम जो इस लिस्ट में है वो ताजमहल का है। दुनिया के इस सातवें अजूबे को देखने के  लिए हर साल दुनिया भर से सैलानी आते हैं। शाहजहां द्वारा अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनाए गए इस इमारत को यमुना नदी के किनारे बनाया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 8
लाल किला
लाल किला, नई दिल्ली
दिल्ली की शान इस किले को देखने के लिए भी सैलानी दूर-दूर से आते हैं। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल इस किले का निर्माण 1638 में किया गया था।

4 of 8
- फोटो : Social Media
कुतुब मीनार
कुतुबुद्दीन ऐबक की बनवाई हुई ये इमारत ईंटों की बनी हुई सबसे लंबी इमारत है। 13वीं शताब्दी में बनाई गई ये इमारत हिंदू-मुस्लिम वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है।

 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : pixa
हुमायूं का किला
हुमायूं का मकबरा 1570 में बनाया गया था और इसी के आधार पर ताजहमल की नींव रखी गई थी। इस इमारत की डिजाइन और बगीचा उल्लेखनीय है।

 
विज्ञापन

6 of 8
red fort - फोटो : pixa
आगरा का किला
आगरा का किला ताजमहल जितना प्रसिद्ध नही है लेकिन जो भी पर्यटक आगरा आते हैं इस किले को देखने जरूर जाते हैं। राजपूतों की शान को दिखाता ये किला भी कमाई के मामले में आगे है।

 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : pixa
फतेहपुर सीकरी
आगरा में बने ताजमहल की इतनी प्रसिद्धि है कि जो भी इसे देखने आता है वो इसके आसपास बनी इमारतों को भी जरूर जाता है। इसी में से एक है फतेहपुर सीकरी। आगरा से 40 किमी दूर मुगल बादशाह के इस नगर को देखने पर्यटक जरूर जाते हैं।


 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : pixa
खजुराहो
मध्य प्रदेश में बने इस शहर को देखने के लिए बहुत से पर्यटक आते हैं। इस किले की प्रसिद्धि इनकी  दीवारों पर उकेरी गई मूर्तियों के कारण है जो बहुत सालों तक दुनिया की नजरों से ओझल थी। 1850 में इस किले की खोज की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें