फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में स्थित है एशिया का सबसे बड़ा 'मसाला बाजार', ऐसे पहुंचें

Sat, 12 Oct 2019 05:49 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
अबतक आप कपड़े की मार्केट से लेकर फल, सब्जी जैसे कई मार्केट घूमे होंगे। लेकिन आज हम दिल्ली उस मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां वो चीज मिलती है जिसके बिना खाना बनना मुश्किल है। जी हां, किचन की शान मसालों का सबसे बड़ा बाजार।  दिल्ली का खारी बावली एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाजार है और इसकी प्रसिद्धि की यात्रा दिलचस्प रही है। यह जगह 17 वीं शताब्दी में मुगल युग के दौरान अस्तित्व में आई। बावली का शाब्दिक अर्थ है एक कुआं, और 'खारी' या 'खारा' का नमकीन होता है, जिससे खारी बावली का अर्थ नमकीन पानी का कुआं निकलता है। हालांकि, खारी बावली की वर्तमान स्थिति इससे बिल्कुल विपरीत है। खारी बावली के क्षेत्र का अब मसालों के खजाने में बदल गया है।
विज्ञापन

2 of 5
पश्चिमी मीडिया ने हमेशा भारत को मसालों की भूमि कहा है। एक बार खारी बावली पर जाकर इसका कारण आपको खुद पता चल जाएगा। खारी बावली का उद्घाटन शेरशाह सूरी के पुत्र इस्लाम शाह के शासनकाल के दौरान हुआ था। यह फतेहपुरी मस्जिद से सटे ऐतिहासिक पुरानी दिल्ली क्षेत्र के पास स्थित है और 1650 में शाहजहां की पत्नियों में से एक फतेहपुरी बेगम द्वारा बनवाया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
ये एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाजार है जहां आपको स्थानीय और विदेशी दोनों प्रकार के मसाले मिल जाएंगे। सैकड़ों व्यापारी और खरीदार व्यापारिक मसालों के लिए बाजार में इकट्ठा होते हैं।

4 of 5
यहां आपको ऐसी दुकानें भी मिल जाएंगी जो अभी भी उन नामों को बरकरार रखे हुए हैं जब वो दुकानें खुली थीं, जैसे कि 15 नंबर की दुकान, चावल वाले 13 और भी बहुत कुछ। इन दुकानों के मालिकों या मसाला ट्रेडों को अब नौवीं या दसवीं पीढ़ी द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है। अगर आप इस मसाले के बाजार में घूमते हैं, तो आप देखेंगे कि हर दुकान कैसे इतिहास साक्षात गवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसे पहुंचे खारी बावली
  • यहां तक पहुंचने के लिए, निकटतम मेट्रो स्टेशन चावड़ी बाजार और चांदनी चौक हैं। यहां से आप मसाला बाजार तक चलकर जा सकते हैं।
  • निकटम स्थान: लाल किला, दिल्ली 6 के पास
  • खुलने का समय: सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक
  • इसके लिए जाना जाता है बाजार: मसाले, सूखे फल, अनाज और मलबेरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें