सर्दियों के मौसम में दोस्तों के साथ सैर करने का मजा ही कुछ और है। कुछ लोग दोस्तों के साथ ट्रिप की प्लानिंग करते हैं तो कोई अकेला सोलो ट्रैवलिंग पर निकल पड़ता है। अगर आप भी इस ट्रिप पर निकलने का प्लान बना रहे हैं तो अपने बैग में ये 10 चीजें ले जाना बिल्कुल न भूलें।
विज्ञापन
2 of 11
power bank
पावर बैंक
समय के साथ-साथ फोन का साइज तो बढ़ता गया लेकिन बैटरी की लाइफ कम होती गई। यूं कहे तो आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल इतना ज्यादा बढ़ गया है कि बैटरी बहुत ज्यादा देर तक टिक ही नहीं पाती। इसलिए अपने बैग में एक पावर बैंक की सुविधा जरूर रखें ताकि बिजली की व्यवस्था न होने पर आप आसानी से फोन चार्ज कर सकें।
विज्ञापन
3 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
मल्टी पिन केबल
बैग में एक मल्टी पिन केबल जरूर रखें। इससे फोन चार्ज करने या डाटा ट्रांसफर करने के लिए आप दूसरों की मदद कर सकते हैं या दूसरों से मदद ले भी सकते हैं।
4 of 11
soap
- फोटो : अमर उजाला
पेपर सॉप
अपने बैग में एक पेपर सॉप रखना न भूलें। बारीक सा दिखने वाला पेपर सॉप पूरे ट्रिप पर आपके बहुत काम आएगा।
विज्ञापन
5 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फर्स्ट एड किट
बैग में एक मिनी फर्स्ट एड किट होना काफी जरूरी है। रास्ते में छोटी-मोटी इंजरी होने पर यह किट आपकी सुरक्षा करेगी। इसमें दवाई के अलावा, डेटॉल, कैंची, पट्टी के अलावा तमाम चीजें होंगी।
विज्ञापन
6 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
वाटरप्रूफ पाउच
बारिश के मौसम में बाहर जाने से पहले स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिए वाटरप्रूफ पाउच जरूर रखें। वाटरप्रूफ पाउच बरसात से आपके फोन को बचाएगा और उसमें माउश्चर भी नहीं आने देगा।
विज्ञापन
7 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
टूथब्रश और कंघी
अपने बैग में टूथब्रश और कंघी की सुविधा भी जरूर रखें। सुबह के वक्त इन चीजों की बहुत जरूरत होती है।
8 of 11
- फोटो : instagram
स्लीप मास्क
ट्रैवलिंग के दौरान आपके शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता है। सफर में अच्छी नींद के लिए आंखों पर स्लीप मास्कर लगाएं। इससे आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे।
9 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सेल्फी स्टिक
सेल्फी के दीवानों के लिए बैग में एक सेल्फी स्टिक होनी भी जरूरी है। फोटोग्राफी के दौरान यह आपके काफी काम आएगी।
10 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मिनी वायरलेस राउटर
इंटरनेट के बिना प्लानिंग को एक्सेस करना काफी मुश्किल होता है। इसलिए फोन के डेटा पर निर्भर रहने की बजाय एक मिनी वायरलेस राउटर का प्रबंध भी रखें।
सनग्लास
टूरिस्ट प्लेस पर पहुंचने के बाद अक्सर लोग तेज धूप की वजह से कैंप में ही रहना पसंद करते हैं। इसलिए अपने बैग में एक सनग्लास भी रखें ताकि आपको घूमने में दिक्कत न हों।