फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Decoration Ideas: गर्मी के मौसम में ऐसे सजाएं अपना ड्राइंग रूम, तेज धूप से मिलेगी राहत

Sat, 19 Apr 2025 02:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के मौसम में यदि आप अपने घर को खूबसूरत तरह से सजाना चाहते हैं तो यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी के मौसम में ऐसे सजाएं अपना ड्राइंग रूम - फोटो : Adobe stock
Decorating Ideas: अभी सिर्फ अप्रैल का महीना है और कई जगहों का पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। ऐसे में हर कोई अपने रहन-सहन से लेकर खान-पान तक में भी बदलाव कर रहा है। यदि आप अपने घर को भी गर्मी के अनुकूल बनाने का सोच रही हैं, तो ड्राइंग रूम से शुरुआत करें।

यहां हम आपको कुछ ऐस टिप्स देंगे, जिनको फॉलो करके आप अपने घर का बचाव गर्मी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ नयी चीजें लानी होंगी, तो वहीं कुछ चीजों में बदलाव करने होंगे। तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने ड्राइंग रूम को गर्मी के हिसाब से सजा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
हल्के रंगों का फर्नीचर रखें - फोटो : Adobe stock
हल्के रंगों का फर्नीचर रखें

गर्मी के मौसम में अपने ड्राइंग रूम में ऐसे फर्नीचर रखें, जिनका रंग हल्का हो। यदि फर्नीचर नहीं बदल सकते तो आप  अपने घर के फर्नीचर के लिए हल्के रंगों वाले कवर ले आएं। हल्के-हल्के रंग गर्मी के मौसम में आपको ठंकर प्रदान करने में मदद करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
हल्के रंग के पर्दे लगाएं - फोटो : Instagram
हल्के रंग के पर्दे लगाएं

यदि आपके ड्राइंग रूम में खिड़की है तो उसे ऐसे ही खुला नहीं रहने दें। उसे ढकने के लिए हल्के रंग के लेकिन ऐसे पर्दे लगाएं, जिनको लगाने के बाद धूप को रोक सकें। जब तेज धूप घर में नहीं आएगी तो घर भी ठंडा रहेगा। 

4 of 6
इंडोर प्लांट हैं जरूरी - फोटो : Adobe stock
इंडोर प्लांट हैं जरूरी

आज-कल बाजार में कई तरह के इंडोर प्लांट्स आते हैं, जो न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि उनकी वजह से घर में ठंडक भी बढ़ती है। यदि इन्हें घर के अंदर रख रहे हैं तो इनका आपको ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है।अगर चाबें तो सिर्फ मनी प्लांट को भी घर में लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
दीवारों पर लगाएं ऐसी पेंटिंग - फोटो : instagram
दीवारों पर लगाएं ऐसी पेंटिंग

अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप ड्राइंग रूम की दीवारों पर खूबसूरत सी हल्के रंगों वाली तस्वीरें लगा सकती हैं। ऐसी तस्वीरें आपके परिवारवालों की हो सकती हैं, नहीं तो आप सजावट वाली तस्वीरों को भी अपने ड्राईंग रूम में सजा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मैट्स होनी चाहिए सही - फोटो : instagram
मैट्स होनी चाहिए सही

गर्मी के मौसम में जमीन पर ऐसी मैट्स बिछाएं, जो ज्यादा खुरदुरी या चुभने वाली न हों। अलग कॉटन वाले मैट्स का इस्तेमाल करेंगे तो इससे फर्श ठंडा लगता है और इसकी सफाई भी आसान होती है। ध्यान रखें कि इनका रंग भी हल्का ही होना चाहिए। डार्क रंग गर्मी का एहसास कराते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें