फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dry Fruits: गर्मियों में कितनी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खाना चाहिए ताकि सेहत को न पहुंचे नुकसान

Fri, 18 Apr 2025 04:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

ऐसे में ये माता पिता को तय करना होता है कि बच्चे को सही मात्रा और सही समय पर ड्राई फ्रूट्स देना चाहिए ताकि इस का सेहत पर फायदेमंद असर दिखे और गर्मी के दुष्प्रभावों से भी बचा जा सकता है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
ड्राई फ्रूट्स - फोटो : Freepik.com
How Much Dry Fruits Kids Should Eat in Summer: गर्मियों का मौसम शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है और इस मौसम में पाचन शक्ति भी थोड़ी कमजोर हो जाती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि खान-पान में संतुलन बनाए रखना। बच्चों के खानपान पर तो अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत होती है। बच्चों की सेहत के लिए संतुलित और समझदारी भरा आहार देना सबसे जरूरी है। बच्चों को अच्छी ग्रोथ और तेज दिमाग के लिए ड्राई फ्रूट्स खाने के लिए देने चाहिए। ड्राई फ्रूट्स बच्चों की सेहत के लिए अमृत समान होते हैं, लेकिन गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। 

ऐसे में ये माता पिता को तय करना होता है कि बच्चे को सही मात्रा और सही समय पर ड्राई फ्रूट्स देना चाहिए ताकि इस का सेहत पर फायदेमंद असर दिखे और गर्मी के दुष्प्रभावों से भी बचा जा सकता है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों को ड्राई फ्रूट्स क्यों देने चाहिए? - फोटो : freepik.com
बच्चों को ड्राई फ्रूट्स क्यों देने चाहिए?

ड्राई फ्रूट्स बच्चों के विकास में मदद करते हैं। इनमें मौजूद प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स दिमागी विकास, हड्डियों की मजबूती और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। लेकिन गर्मियों में इन की तासीर गर्म होने की वजह से इन का ज्यादा सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
ड्राई फ्रूट्स - फोटो : Freepik.com
गर्मियों में कौन सा ड्राई फ्रूट्स खाना चाहिए?

गर्मियों में अंजीर, किशमिश, छुहारे, बादाम, खुबानी, पिस्ता, आलूबुखारा जैसे ड्राई फ्रूट्स खाये जा सकते हैं।


गर्मियों में बच्चों के लिए ड्राई फ्रूट्स की सही मात्रा

2 से 5 साल के बच्चे को अगर ड्राई फ्रूट्स दे रहे हैं तो दो से तीन बादाम, आधा टुकड़ा अखरोट, तीन से चार किशमिश और एक से दो काजू या पिस्ता खा सकते हैं। 

छह से 12 साल के बच्चे को 4-5 बादाम, एक टुकड़ अखरोट 5 से 7 किशमिश और दो से तीन काजू या पिस्ता खाने के लिए दें। 

13 से 15 साल के बच्चे पांच-छह बादाम, काजू चार से पांच, एक- दो अखरोट, चार-पांच पिस्ता, 10-12 किशमिश और दो से तीन खजूर खाने चाहिए।

4 of 5
कैसे खाएं ड्राई फ्रूट्स - फोटो : Adobe stock
ड्राई फ्रूट्स कैसे दें?
 
  • बच्चे को ड्राई फ्रूट्स देने के कुछ सही तरीके हैं। बादाम, किशमिश और अंजीर को रात में भिगो दें और सुबह छीलकर दें। इससे उनकी गर्म तासीर कम हो जाती है। 
  • ड्राई फ्रूट्स को पीसकर पाउडर बना लें और इसे दूध में डालकर बच्चों को दें। 
  • बच्चों की पसंद के अनुसार ड्राई फ्रूट्स को स्मूदी या खिचड़ी में मिलाकर सेवन के लिए दिया जा सकता है।
  • किशमिश और काजू को हल्का भूनकर स्नैक की तरह भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स से जुड़ी सावधानियां - फोटो : Adobe
गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स से जुड़ी सावधानियां
 
  • गर्मियों में अगर बच्चों को सही मात्रा में ड्राई फ्रूट्स दे रहे हैं तो भी इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें खाली पेट ड्राई फ्रूट्स न दें।
  • ध्यान रखें कि रोज एक ही तरह के ड्राई फ्रूट्स न दें, बदलाव करते रहें।
  • बच्चों को अच्छी मात्रा में पानी पीने को कहें ताकि शरीर में गर्मी न बढ़े।
  • अधिक मात्रा में ड्राई फ्रूट्स देने से मुंह के छाले, पेट दर्द या गर्मी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें