Most Expensive Smiles: मुस्कान खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। कई बार लोग सेलिब्रिटीज की स्माइल देखकर उनके फैन बन जाते हैं। जब आपके सामने कोई मुस्कुराता हैं तो अंग्रेजी में एक कहावत कही जाती है, 'मिलियन डॉलर स्माइल'। य़ानी मुस्कान को कीमती कहा जाता है। लेकिन क्या आपका है कि दुनिया में कई ऐसे सेलिब्रिटी हैं, जिनकी मुस्कान हकीकत में कीमती होती है। लाखों करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद लोग इन महंगी स्माइल वाले सेलिब्रिटीज को मुस्कुराते देख पाते हैं। हर कोई चमकीली सफेदी वादी सुंदर मुस्कान चाहते हैं। लेकिन इस तरह की मुस्कान पाने के लिए दांतों को एक महंगी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। हर कोई इस सुंदर मुस्कुराहट को पाने के लिए बहुत ज्यादा पैसा व्यय नहीं कर पाते। हालांकि सेलिब्रिटी अपने दांतों और मुस्कान के लिए पानी की तरह पैसा बहा देते हैं। ऐसे में कई सेलिब्रिटी हैं, जिनकी मुस्कुराहट ट्रेडमार्क बन गई है। चलिए जानते हैं टाॅप सेलिब्रिटीज के बारे में जिनकी मुस्कुराहट दुनिया में सबसे महंगी है।