फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना, ना! हनीमून नहीं, जानिए टॉप 10 डिवोर्स डेस्टिनेशन के बारे में

Thu, 21 Apr 2016 10:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
इन जगहों पर जन्नत बसती है
हनीमून डेस्टिनेशन्स, हॉलीडे डेस्टिनेशन्स, पिकनिक डेस्टिनेशन्स और भी न जाने क्या-क्या। साथ में हमसफर हो तो इन जगहों का मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन जब हालात ठीक उलटे हों, तो कोई क्या करे। नई तरह के डेस्टिनेशन्स डिवोर्स लेने वाले लोगों के लिए हैं। डिवोर्स के बाद सिंगल लाइफ का लुत्फ लेना हो या जिंदगी नए सिरे से देखनी हो तो इन जगहों पर जाइए। यकीनन आप  जिंदगी के नए मायने सीख पाएंगे।
विज्ञापन

ना, ना! हनीमून नहीं, जानिए टॉप 10 डिवोर्स डेस्टिनेशन के बारे में

2 of 12
कड़वी यादों को भुलाने की जगहें - फोटो : top10for.com
यहां नवविवाहित कपल नहीं दिखेंगे, जो हाथों में हाथ डाले आपको मुंह चिढ़ा रहे हो। यहां तलाक लेने के बाद अकेलेपन को जीने वाले और एकांगी जीवन की खूबसूरती को समझने वाले सिंगल लोग ज्यादा दिखेंगे। अलगाव का दंश झेल रहे लोगों  से मिलेंगे तो पाएंगे कि जिंदगी उतनी भी वीरान नहीं जितनी आप सोच रहे थे।
विज्ञापन

ना, ना! हनीमून नहीं, जानिए टॉप 10 डिवोर्स डेस्टिनेशन के बारे में

3 of 12
हिमालय - फोटो : gettyimages
हिमालय के नाम से ही मन असीम शांति से भर जाता है। वजह यहां का प्राकृतिक और पवित्र सौंदर्य। 'आनंदा' एक ऐसी जगह है पूरे हिमालय के रमणीय वातावरण बड़े ही करीने से संजोकर आपको स्थान पर दिल को ताजा करने वाला माहौल मुहैया कराती है। यानी जैसा नाम है वैसा ही काम। वैसे तो ये जगह ही मन की शांति के लिए काफी है, फिर भी पुरातन हिंदू रिवाजों के तड़के के साथ यहां उपलब्ध योगा और स्पा आदि आपको अपने मे कब समेट लेंगे आपको पता नहीं चलेगा।

ना, ना! हनीमून नहीं, जानिए टॉप 10 डिवोर्स डेस्टिनेशन के बारे में

4 of 12
लॉस काबोस - फोटो : gettyimages
दुनियाभर में नशे के अवैध कारोबार के लिए मेक्सिको बदनाम है लेकिन यहां एक जगह ऐसी भी है जो जन्नत से कम नहीं लगती, और ये आपकी मनपसंद जगह हो सकती है। ये है लॉस काबोस। ये टापू नुमा जग खूबसूरत रिजॉर्ट्स और ग्रैंड स्पा से सुसज्जित है। मेक्सिको के लजीज खानों का लुत्फ भी लिया जा सकता है। शांत और नीरव बीच पर नंगे पांव चलेंगे तो पाएंगे कि असल सौंदर्य खुद के भीतर ही है।
विज्ञापन

ना, ना! हनीमून नहीं, जानिए टॉप 10 डिवोर्स डेस्टिनेशन के बारे में

5 of 12
नेविस - फोटो : gettyimages
कैरेबियन सागर के नेविस का पैराडाइस बीच। पेराडाइस यानी स्वर्ग। ये जगह वाकई स्वर्ग जैसी प्रतीत होती है। यहां आप बेरोक-टोक सिंगल लाइफ के पूरे लुत्फ ले सकते हैं।
विज्ञापन

ना, ना! हनीमून नहीं, जानिए टॉप 10 डिवोर्स डेस्टिनेशन के बारे में

6 of 12
टसकैनी, इटली - फोटो : gettyimages
इटली के टसकैनी के क्या कहने! दुनिया की बेहतरीन शराब और आकर्षक लोगों और चारों ओर फैली न्यायाभिराम हरियाली मन को दुखभरे दरिया की तलहटी से भी निकाल लाती है। ये खूबसूरत हरियाली आपके मन के भीतर की वीरानी को खत्म कर डालेगी।
विज्ञापन

ना, ना! हनीमून नहीं, जानिए टॉप 10 डिवोर्स डेस्टिनेशन के बारे में

7 of 12
पलाया डी कारमेन - फोटो : gettyimages
मेक्सिको में ही है पलाया डी कारमेन। यहां के रिजॉर्ट तो बाकायदा डिवोर्स के बाद वक्त बिताने का पूरा पैकेज उपलब्ध कराते हैं। यहां सिंगल और डिवोर्सी लोगों के लिए बाकायदा स्पेशल डिस्काउंट दिया जाता है। यानी आपके दुख में वो भी साझी रहते हैं।

ना, ना! हनीमून नहीं, जानिए टॉप 10 डिवोर्स डेस्टिनेशन के बारे में

8 of 12
न्यूवपूर्ट, कुराकाओ - फोटो : gettyimages
कुराकाओ एक डच कैरिबियन आइसलैंड है। यहां न्यूवपूर्ट में पोर्टा ब्लैंकू नामक जगह भी तलाकशुदा लोगों को अच्छा पैकेज मुहैया कराती है। यहां रात को चहलकदमी करते हुए बीते काल को बिसार कर आने वाले भविष्य के बारे में सोचिए।

ना, ना! हनीमून नहीं, जानिए टॉप 10 डिवोर्स डेस्टिनेशन के बारे में

9 of 12
सेंटा फी - फोटो : gettyimages
आप योगा लवर हैं। आपको बीच के समंदर की लहरों से अठखेलियां करना अच्छा लगता है। ऐसे आप बिलकुल निजी वक्त बिताना चाहते हैं तो न्यू मेक्सिको का सेंटा फी आपके स्वागत के लिए आतुर है।

ना, ना! हनीमून नहीं, जानिए टॉप 10 डिवोर्स डेस्टिनेशन के बारे में

10 of 12
पैराडाइस कोस्ट, फ्लोरिडा - फोटो : gettyimages
अमेरिका के फ्लोरिडा में पैराडाइस कोस्ट है। यहां नैपल्स, मारको आइलैंड्स पर गुनगुनी धूप में वक्त बिताना इतना सुखदायी होता है कि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। ये जगहें सभी सहूलियतों भरी हैं और निजता के लिहाज से एकदम बढ़िया हैं।

ना, ना! हनीमून नहीं, जानिए टॉप 10 डिवोर्स डेस्टिनेशन के बारे में

11 of 12
सोनोमा काउंटी - फोटो : gettyimages
कुछ ऐसा ही हाल कैलीफोर्निया के सोनोमा काउंटी का है। ये सैन फ्रांसिसको से 30 मील उत्तर में है। अगर शराब पसंद है तो यहां की 400 वाइनरीज में तैयार की जाने वाली दुनिया 16 बेहतरीन वाइन का लुत्फ लेना न भूलें। गम भी गलत होंगे और रंगीनी तो खैर है ही।
विज्ञापन

ना, ना! हनीमून नहीं, जानिए टॉप 10 डिवोर्स डेस्टिनेशन के बारे में

12 of 12
पोलिनेसिया का मोटू टेटा - फोटो : gettyimages
फ्रांस के पोलिनेसिया का मोटू टेटा। ये स्थान नाम से भले ही अटपटा लगे लेकिन बेस्वाद हो चुकी जिंदगी को चटपटा बना देता है। यहां निजी आइलैंड है रंगीरोरा। ये अपने नाम की तरह ही प्राकृतिक सौदर्य ले रंगीन है। कम ही लोग इसके बारे में जानते हैं। लेकिन जो जान लेते हैं वो एकबार जाते जरूर है। यहां वॉटर स्कीइंग और विंड सर्फिंग का भी लुत्फ लिया जा सकता है। सोर्स-टॉपटेनफॉर.कॉम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें