Monsoon Tips: मई- जून की उमस भरी गर्मी के बाद लोगों को मानसून आने का बेसब्री से इंतजार होता है। बरसात लोगों को अच्छी लगती है क्योंकि यह चिलचिलाती धूप और गर्मी से कुछ राहत दिलाती है लेकिन बारिश अपने साथ कई तरह के संक्रमण और बीमारियों का खतरा लेकर भी आती है। बरसात के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। पाचन तंत्र भी बिगड़ जाता है, ऐसे में लोग आसानी से और जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे में इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।
बरसात में इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह है, मौसम के मुताबिक जीवनशैली न अपनाना। बारिश का मौसम आते ही अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव लाएं और ऐसी गलतियां न करें जो नुकसान।