कीमती गहनों को आप हमेशा नहीं पहन सकते। जिसकी वजह से गहनों की चमक खो जाती है। लेकिन हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिससे इन्हें नया बनाए रखा जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
हीरे की ज्वेलरी
हीरे के गहनों को सबसे ज्यादा संभाल के साथ रखना चाहिए, ऐसा इसलिए क्योंकि उनपर निशान पड़ सकते हैं। यही नहीं इन्हें साफ करने के लिए कभी भी डिटर्जेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हीरे साफ करने के लिए क्लीनिंग सॉल्यूशन का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
3 of 5
सोने की ज्वेलरी
सोने के गहनें जल्द ही काले पड़ने लगते हैं। इसे साफ करने के लिए सौम्य डिटर्जेट, हल्के गुनगुने पानी और मुलायम कपड़े से साफ करना चाहिए।
4 of 5
चांदी की ज्वेलरी
चांदी के गहनों को साफ करने के लिए फॉस्फेट मुक्त डिटर्जेंट या साबुन का प्रयोग करना चाहिए और साफ मुलायम कपड़े से पोछ कर रखना चाहिए। इन्हें हवा से दूर रखें, क्योंकि ये जल्दी काले हो जाते हैं।
सूरज की हानिकारक किरणें मोती के गहनों को रंगहीन बना देते हैं। साथ ही इनपर परफ्यूम, मेकअप, हेयरस्प्रे से बचाना चाहिए, ताकि ये रंगहीन न हों। साफ करने के लिए बेकिंग सोडा या ब्लीच का प्रयोग करें और मोती के गहनों को सॉफ्ट कपड़े में एयरटाइट डिब्बे में रखना चाहिए।