खूबसूरत बाल हर किसी को चाहिए और उन्हें बेहतर बनाने के लिए कई तरह की सलाह लोगों से लेते रहते हैं। जितने लोग उतनी बातें और उतने ही मिथक। ऐसे ही बचपन से कई तरह की बातें सुनते आ रहे हैं। आइये जानते हैं ऐसे कई मिथकों के बारे में और दूर करते हैं इन्हें।
विज्ञापन
2 of 6
sd
- फोटो : getty images
मिथक: दिन में कई बार बाल काढ़ने से बालों में चमक आती है।
नहीं ऐसा बिल्कुल नही है। दिन में दो से तीन बार ही कंघी करें। बहुत ज्यादा बाल काढ़ने से बालों की चमक चली जाती है, साथ ही झड़ने और टूटने लगते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : getty images
मिथक: एकआध बाल सफेद दिख जाए तो उसे तोड़े नहीं वरना दो और आ जाएंगे
ऐसा नहीं होता की बाल तोड़ने से उसकी जगह दूसरे सफेद बाल उग आते हैं। हां बाल तोड़ने की वजह से कमजोर या पतले जरुर हो सकते हैं। अगर सफेद बाल परेशान कर रहे हैं तो उसे हेयर स्पेशलिस्ट को दिखाएं या फिर बालों को कलर करें।
4 of 6
- फोटो : getty images
मिथक: एक ही शैम्पू को लंबे समय तक इस्तेमाल करने से उसका असर कम हो जाता है।
ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आपका रेग्युलर शैम्पू बालों के लिए अच्छा है तो उसको बेझिझक इस्तेमाल करें। इससे कोई नुकसान नहीं होने वाला।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : getty images
मिथक: रात में बाल खोलकर सोने से बाल बढ़ते हैं
नहीं ऐसा नहीं है। सोते समय ना बालों के खोलना चाहिए और ना ही टाइट बांधना चाहिए। बाल खोलकर सोने भले टूटने से बच जाते हैं लेकिन बढ़ते नही है, ये एक मिथक है।
मिथक : लगातार बालों की ट्रिमिंग कराने से जल्दी बढ़ते हैं।
बाल जड़ों से बढ़ते हैं ना कि सिरे से। ट्रिमिंग कराने से बालों के ग्रोथ का इसपर कोई असर नहीं होने वाला। हां इससे बाल सुंदर और मेनेज्ड लगेंगे।