Tips To Buy Sweet Watermelon: गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में तरबूज का नाम आता है। तरबूज मौसमी फल है, जो गर्मियों में सेहत के लिहाज से तो अच्छा होता ही है, साथ ही स्वाद में भी लोगों को पसंद आता है। इन दिनों बाजारों में तरबूज की बहार होती है। ऊपर से हरे और अंदर से लाल रंग के तरबूज खाने में मीठे होते हैं। तरबूज का जूस भी स्वादिष्ट लगता है। स्वास्थ्य के लिए तरबूज फायदेमंद होता है। शरीर को अंदर से रोग मुक्त करने और गर्मियों में होने वाली समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए तरबूज खाना चाहिए। लेकिन कई बार जब आप तरबूज लेने बाजार जाते हैं, तो ऐसा तरबूज खरीद लेते हैं, जिसका स्वाद फीका होता है। इस तरह के तरबूज को खाने से कोई स्वाद महसूस नहीं होता और पैसे भी बर्बाद हो जाते हैं। ऐसे में तरबूज खरीदते समय कुछ टिप्स को अपनाकर आप मीठे तरबूज की पहचान कर सकते हैं। साथ ही आजकल फलों को केमिकल की मदद से तैयार किया जाता है, तो आप ये भी पता लगा सकते हैं कि तरबूज को केमिकल से पकाया गया है या प्राकृतिक तौर पर तैयार तरबूज है।