फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Time Management: दिन को ऐसे बांटकर करें काम, अपना व्यक्तित्व निखारें और परिवार को रखें खुश

Thu, 09 Apr 2020 11:38 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
देशभर में घोषित लॉकडाउन के बीच हमें अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना जरूरी है। साथ ही इस लॉकडाउन पीरियड में टाइम मैनेजमेंट यानी समय प्रबंधन बहुत ही जरूरी है। बहुत से लोग समय नहीं कटने को लेकर परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर बहुत से लोग इस दौरान नेटफ्लिक्स, अमेजॉन वगैरह पर वेब सीरिज, टीवी, फिल्में देखने और सोशल मीडिया पर सुबह से शाम तक वक्त बर्बाद कर रहे हैं। मनोरंजन का कोई भी साधन एक सीमा तक ही ठीक है। इस समय का सदुपयोग आपके व्यक्तित्व को निखारने और भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभा सकता है। आप हर दिन को तीन हिस्सों में बांट कर अपना व्यक्तित्व निखार सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दिन के 24 घंटे में से आप अपने मन, मस्तिष्क और शरीर के लिए तीन घंटे निकालें। पुस्तक से बढ़िया मित्र आपका कोई नहीं हो सकता। इस दौरान आप अच्छी किताबें पढ़ सकते हैं। संयम बनाइए और हर बहाने से किनारा करते हुए आप एक लक्ष्य निर्धारित करें। आप अपनी रुचि के अनुसार अच्छी किताबों का चुनाव कीजिए और उसे नियमित तौर पर पढ़िए। 
विज्ञापन

3 of 6
meditation
अब इन्हीं तीन घंटों में से शरीर के लिए समय निकालिए। आप सुबह उठकर योगासन कर सकते हैं। थोड़ा ही सही, लेकिन नियमित तौर पर व्यायाम करना आपके शरीर के लिए बहुत हर फायदेमंद है। कुछ समय आप मेडिटेशन यानी ध्यान करने पर भी दीजिए। आप चाहें तो किसी प्रशिक्षित व्यक्ति की मदद ले सकते हैं। 

4 of 6
यूट्यूब
इस लॉकडाउन पीरियड में वर्क फ्रॉम होम के अलावा कुछ समय करियर को और निखारने में दें। इस दौरान आप ऑनलाइन शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं। यूट्यूब पर प्रेरणात्मक वीडियो देखें। आप अपनी योग्यता में नई डिग्री और स्किल जोड़ सकते हैं। आप अगर बिजनेसमैन हैं तो आप अपनी नई पॉलिसियों और प्रोसेस पर काम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
kitchen
लॉकडाउन से पहले जहां आपको अपने और परिवार के लिए समय नहीं मिल पाता था, अब पर्याप्त समय है। तो हर दिन अपनी पत्नी, अपने बच्चों और घर के बुजुर्गों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। बच्चों को कुछ कहानियां सुनाइए, उनकी बातों को सुनिए, वे अपने भविष्य के बारे में क्या सोचते हैं, यह जानिए। घर बैठे आप भी नई चीजें सीखिए और बच्चों को भी प्रेरित कीजिए। हुनर सीखने के लिए प्रेरित कीजिए। अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ भी खूब वक्त बिताइए। आप अपनी पत्नी के कामों में हाथ बंटाएं, तो उन्हें भी अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोबाइल - फोटो : पेक्सेल्स
फिलहाल दिक्कत यह है कि घर में होते हुए भी हम सभी अपने मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। मोबाइल को साइड रखें और परिवार के साथ समय बिताएं। अफवाहों से दूर रहें। ऐसा करने से आप अच्छा महसूस करेंगे। लॉकडाउन पीरियड के दौरान इस समय को आप अपने व्यक्तित्व को निखारने में दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें