फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सब्जियों के सेवन से जल्दी घटने लगेगा पेट का मोटापा, करें अपने भोजन में शामिल

Wed, 27 Jan 2021 05:15 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सब्जियां वजन घटाने में आपकी आसानी से सहायता कर सकती हैं - फोटो : अमर उजाला

कई बार कसरत न करके, जिम न जाकर भी पेट के मोटापे को कम किया जा सकता है। पर इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप अपने खान-पान का ध्यान रखें। खाने में भी इस बात पर महत्व दें कि किस सब्जी के सेवन से आपका मोटापा कम हो सकता है। कई सारी सब्जियां फैट-फ्री होने के साथ ही फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है। जिस वजह से यह सब्जियां वजन घटाने में आपकी आसानी से सहायता कर सकती हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए कि यदि आप पेट का मोटापा कम करना चाह रहे हैं तो किन सब्जियों का सेवन आपके लिए लाभदायक है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फाइबर क्रेविंग को रोकता है - फोटो : Social media

मूली 
मूली में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है लेकिन इसमें फाइबर ज्यादा होता है। जिन सब्जियों में फाइबर पाया जाता है, उनकी खासियत ही यह रहती है कि उनके सेवन के बाद लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगती है। फाइबर क्रेविंग को रोकता है। इसलिए यदि आप वजन कम कर रहे हैं तो सलाद के रूप में या सब्जी के रूप में मूली का सेवन अवश्य करें। 



 
विज्ञापन

3 of 5
यह फाइबर से भरपूर होता है - फोटो : social media
चुकंदर 
चुकंदर में शूगर की मात्रा ज्यादा होती है और कैलोरी काफी कम होती है। शोधों के अनुसार यह फैट- फ्री होता है। साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। चुकंदर हेल्दी होने के साथ ही विटामिन से भी भरपूर होता है। चुकंदर में कई सारे खनिज पाए जाते हैं जो कि आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 
 

4 of 5
प्रतिदिन एक गाजर जरूर खाएं - फोटो : Pixabay
गाजर 
गाजर में लो कैलोरी और पोषक तत्व पाए जाते हैं। गाजर वजन कम करने में बहुत लाभदायक है। यदि आप चाहते हैं कि प्राकृतिक तरीके से आप अपने वजन को कम कर लें तो प्रतिदिन एक गाजर जरूर खाएं। गाजर में भी अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कि आपके पेट को लंबे समय तक भरा रहने में मदद करता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यह काफी पौष्टिक भी होती है - फोटो : Pixabay
पालक
पेट के मोटापे को कम करने में पालक को सबसे अच्छा उपचार माना जा सकता है क्योंकि यह काफी पौष्टिक भी होती है। इन दिनों तो पालक आसानी से उपलब्ध भी होती है। फाइबर के अलावा इसमें विटामिन ए, सी, के, मैग्नीशियम, आयरन और मैंगनीज भी पाया जाता है। पेट के मोटापे को भगाने के लिए पालक का सेवन प्रतिदिन करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें