फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज और मोटापा कम करती है यह अद्भुत चाय, इसे बनाना है बेहद आसान

Thu, 26 Nov 2020 11:45 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
औषधीय गुणों से भरपूर आंवला - फोटो : file photo

आंवला अपने औषधीय गुणों के कारण कई सारी समस्याओं का निवारण करता है। महिलाएं आंवले का सबसे ज्यादा प्रयोग करती हैं क्योंकि इसके सेवन से बाल बढ़ते हैं और अतिरिक्त चर्बी भी कम होती है लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए तो यह वरदान से कम नहीं है क्योंकि इसमें वो सभी तत्व पाएं जाते हैं जो कि डायबिटीज के रोगियों के लिए आवश्यक होते हैं। आंवले को कुछ लोग कच्चा खाते हैं तो कुछ पाउडर बनाते हैं लेकिन आंवले की चाय के सेवन से जो लाभ होते हैं, वे अद्भूत हैं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए आंवले की चाय बनाने की विधि एवं उसके अन्य लाभ। 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 6
आंवले की चाय - फोटो : social media

आंवले की चाय बनाने की विधि
आंवले की चाय बनाने के लिए एक पैन में डेढ़ या दो कप पानी डालकर गैस पर चढ़ा दें। जब पानी में उबाल आने लगे तो इसमें 1 चम्मच आंवला पाउडर और थोड़ा सा अदरक  डाल दें। इसके अलावा पुदीने की 2 से 3 ताजी पत्तियां भी डाल सकते हैं। इस मिश्रण को 2 मिनट तक उबालने के बाद गैस से उतार लें। अब छलनी से छानकर इसका सेवन करें।

विज्ञापन

3 of 6
आंवले में पाए जाने वाले तत्व ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखते हैं - फोटो : amar ujala

इसलिए आंवला है डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद
आंवला डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदे की चीज है। इसमें पाए जाने वाले तत्व डायबिटीज और ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकते हैं। इतना ही नहीं आंवला में फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है, जो रक्तप्रवाह में शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करने में सहायता करता है। वहीं आंवले में पाए जाने वाला क्रोमियम ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लड शुगर तक को नियंत्रण में रखता है। 

4 of 6
बालों के विकास के लिए लाभकारी है आंवले की चाय - फोटो : VideoBlocks

अन्य फायदे
आंवले की चाय के सेवन के कई सारे फायदे हैं। बालों के विकास के लिए इसका सेवन करना लाभदायक है।  मोटापे को यदि कम करना है तो नियम से प्रतिदिन इस चाय का सेवन करें। बाहर का खान-पान इस दौरान बंद रखें। 

 

विज्ञापन

5 of 6
पेट संबंधी बीमारियों में मिलती है राहत - फोटो : अमर उजाला
बॉडी डिटॉक्स और एसिडिटी से छूटकारा
इस चाय के सेवन से शरीर में मौजूद समस्त विषैले टॉक्सिन बाहर आ जाते हैं , जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे आप गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। साथ ही इससे पाचन तंत्र भी सही रहता है। कब्ज, एसिडिटी, भूख ना लगना, पेट में इंफेक्शन व दर्द जैसी बीमारियों में भी यह लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मानसिक परेशानियां होती हैं दूर - फोटो : social media

डिप्रेशन, तनाव व कैंसर से बचाव 
तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक परेशानियों को दूर करने के लिए भी इस चाय का सेवन करें । इसके सेवन से मन भी शांत रहता है और दिनभर शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। आंवले की चाय शरीर में मौजूद कोशिकाओं को खराब होने से रोकती है, जिससे कैंसर से बचाव होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें