फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पांच चीजें वॉशिंग मशीन को पहुंचाती हैं नुकसान, मशीन हमेशा के लिए हो जाती है खराब

Fri, 25 Dec 2020 12:00 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
 हमारी ही छोटी- मोटी गलतियों से मशीन बिगड़ जाती है - फोटो : Social Media

तकनीक ने हमारे कई सारे कामों को बहुत आसान कर दिया है। कहां पुराने जमाने में महिलाएं भरेपूरे परिवारों के कपड़े धो-धोकर थक जाती थीं वहीं आजकल कपड़ों को मशीन में डालनेभर से सारा काम हो जाता है। आजकल की व्यस्त दिनचर्या में इतना समय किसी के पास होता भी नहीं है कि वो पूरे घर के कपड़े धोए। वॉशिंग मशीन खरीदना हर किसी के लिए बहुत आसान नहीं होता। कई लोग पैसा जोड़-जोड़कर इसे खरीदते हैं। ऐसे में हमारी ही छोटी- मोटी गलतियों से यदि मशीन बिगड़ जाती है तो उसे सुधराने का खर्च अलग होता है। अगली स्लाइड्स से जानिए वॉशिंग मशीन में किन चीजों को डालने से मशीन हमेशा के लिए बिगड़ सकती है। 

 

 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
धातु ड्रेन पाइप में फंसकर उसे ब्लॉक कर देती है - फोटो : social media

सिक्के
जब भी हम सब्जी या कुछ छोटा- मोटा सामान लेने जाते हैं तो कई बार खुल्ले पैसे हमारी जेब में ही रखे रह जाते हैं और उन्हीं कपड़ों को धोने के लिए हम वॉशिंग मशीन में डाल देते हैं। सिक्के में उपयोग की जाने वाली धातु ड्रेन पाइप में फंसकर उसे ब्लॉक कर देती है, पानी ठीक से आ नहीं पाता है। जिस वजह से मशीन बहुत जल्दी खराब होने लगती है।

विज्ञापन

3 of 6
मशीन और कपड़े दोनों खराब हो जाते हैं - फोटो : instagram

चमकीले कपड़े
हमारे पार्टी वियर कपड़े जिन पर चमक, कांची, मोती एवं अन्य तरह का काम किया होता है उन्हें भी मशीन में डालने से मशीन और कपड़े दोनों खराब हो जाते हैं। अगर चमक को गोंद की सहायता से चिपकाया है तब तो वो मशीन में लंबे समय तक भिगोय रहने से पूरी तरह से निकल जाती है और वही चमक मशीन के काम में बाधा डालती है।

4 of 6
वॉशिंग मशीन के भीतर छोटे बच्चों के मोजे आसानी से फंस जाते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चों के मोजे
वॉशिंग मशीन के भीतर छोटे बच्चों के मोजे आसानी से फंस जाते हैं जो कि मशीन में, रबर के पाइप आदि में उलझ जाते हैं और मशीन के काम करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से बिगाड़ देते हैं। मोजे का ऊन मशीन में बुरी तरह से फंस जाता है जिसे कि खुद से निकालना संभव नहीं होता है।

विज्ञापन

5 of 6
मशीन जाम होनी लगती है - फोटो : social media

कंबल
अक्सर हम सोचते हैं कि कंबल पतली ही तो है और इसे कौन हाथ से धोये और मशीन में डाल देते हैं। लेकिन यह किसी मूर्खता से कम नहीं है। कंबल जब पानी में ही डाल देते हैं तो वह पानी को सोंख लेती है और ऐसी स्थिति में उसका वजन बहुत अधिक हो जाता है। ऐसी स्थिति में मशीन जाम होनी लगती है क्योंकि वो भारी कंबल की गंदगी को निकाल नहीं पाती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपड़ों को झटककर वॉशिंग मशीन में डालें - फोटो : social media
पालतु जानवर के बाल
यदि आपके घर में कोई पालतु कुत्ता है तो इस बात से तो आप बहुत पहले अवगत हो चुके होंगे कि वो जानवर जहां भी बैठता होगा, अपने बाल झाड़ देता होगा। इन्हीं बेडशीट्स और कपड़ों को यदि आप वॉशिंग मशीन में धोने डालते हैं तो यह मशीन के चक्कों एवं ड्रेन पाइप को खराब करने लगते हैं इसलिए कपड़ों को झटककर वॉशिंग मशीन में डालें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें