फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने जमाने की फैशन आइकॉन थी मधुबाला, लड़कियां उनसे सीख सकती हैं ये चीजें

Thu, 14 Feb 2019 12:28 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
madhubala
मधुबाला अपने जमाने की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस होने के साथ ही फैशन आइकॉन भी थीं। उनके बारे में एक अमेरिकी मैगजीन ने 1950 में लिखा, 'मधुबाला बॉलीवुड की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी  स्टार हैं।' सफेद और काली साड़ियों में मुधाबाला की खूबसूरती उनके चाहने वालों के दिलों में उतर जाती थी। पठान परिवार में वैलेंटाइन डे के दिल जन्मी मधुबाला ने 1969 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन वह आज भी  हर दिल अजीज बनी हुई हैं। दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली मधुबाला को स्ट्रीट फूड बेहद पसंद था। आइए  जानते हैं आज की लड़कियां अपने जमाने की इस सबसे बड़ी फैशन आइकॉन से क्या चीजें सीख सकती हैं.. 
विज्ञापन

2 of 7
madhubala
मधुबाला आज की एक्ट्रेस की तरह स्लिम नहीं थी। उन्हें अपने कर्व्स को लेकर कोई हिचक नहीं होती थी। उनके ऑफ-शोल्डर्स ड्रेसीस और हगिंग ब्लाउजीज इस बात के गवाह हैं। मधुबाला से आज की लड़कियां बोल्डनेस सीख सकती हैं। कहा जाता है कि मुधाबाला को स्ट्रीट फूड्स से बेहद लगाव था। वह अपने कर्व्ड लुक को लेकर कभी शर्मिंदा नहीं होती थी। तो ऐसे में किसी भी लड़की को नहीं होना चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 7
madhubala
सफेद और काली साड़ियों में मधुबाला जन्नत की परी-सी लगती थीं। साड़ियों को लेकर उनका जबरदस्त सेंस था। उनकी वॉर्ड्रोब साड़ियों से भरी रहती थी। 50 के दशक में मुधाबाला का फैशन भारतीय महिलाओं के लिए खूबसूरती का सिंबल बन गया था
 

4 of 7
madhubala
मधुबाला के ढीले-ढाले टाउजर्स और रंग-बिरंगे शर्ट फैशन का अल्टीमेट सिंबल था।
 
विज्ञापन

5 of 7
madhubala
मधुबाला के सिर के बाल न ही कर्ल्स थे और न ही पोकर स्ट्रेट, वह अपने लहलहाते बालों में किसी परि से कम नहीं लगती थी। ऐसे में लड़कियां भी अपने सिर के बालों को लेकर ज्यादा टेंशन न लें। नेचुरल खूबसूरती ही सबसे ज्यादा लोगों के दिल में उतरती है। 
विज्ञापन

6 of 7
madhubala
मधुबाला की जीवनी में बताया गया है कि उन्हें आभूषणों से बेहद लगाव था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
madhubala
मधुबाला के आइकॉनिक रेड लिप शेड्स बॉलीवुड हिस्ट्री में बेस्ट ब्यूटी के तौर पर मशहूर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें