लेडी गागा दुनियाभर में न सिर्फ अपने आवाज के लिए प्रसिद्ध हैं बल्कि वह अपनी अनोखी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। लेडी गागा की ड्रेस से लेकर उनका फैशन उनके फैन्स के दिलों की धड़कन बन जाता है। इस ग्रेमी अवॉर्ड विजेता अमेरिकी सिंगर के बारे में कहा जाता है कि वह स्टेज पर गानों से ज्यादा अपने पहनावे से दर्शकों का ध्यान खींचती हैं। लेडी गागा की कुल संपत्ति 300 मिलियन डॉलर यानी 2 अरब से ज्यादा है। उन्होंने यह कमाई अपने म्यूजिक एलबम, ब्रांड एंडोर्समेंट और एक्टिंग से की है। लोकप्रिय फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आइए जानते हैं कैसी है लेडी गागा की लाइफस्टाइल