फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबों की दौलत है इन पांच भिखारियों के पास, लाइफस्टाइल देखकर नहीं कर पाएंगे विश्वास

Mon, 01 Mar 2021 12:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हर किसी को अपना जीवन व्यापन करने के लिए पैसों की जरूरत होती है। ऐसे में कोई व्यक्ति नौकरी करता है, कोई अपना काम-धंधा करता है तो कोई अन्य तरीकों से पैसा कमाता है। लेकिन खुद का और परिवार का पेट भरने के लिए पैसों की सख्त जरूरत होती है। वहीं, आपने कई लोगों को सड़कों पर भीख मांगते हुए भी देखा होगा। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि ये लोग पैसे नहीं कमाते हैं। बल्कि आपको ये जानकर हैरान होगी कि भारत में ऐसे भिखारी भी हैं, जिनकी करोड़ों की संपत्ति है। मतलब आपसे और हमसे भी ज्यादा अमीर। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
भरत जैन नंबर वन पर
  • सबसे अमीर भिखारियों की लिस्ट में पहना नाम है भरत जैन का। पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, भरत काफी ज्यादा अमीर भिखारी हैं। भरत ज्यादातर मुंबई के परेल एरिया में भीख मांगते हैं। रिपोर्ट बताती है कि उनके पास दो महंगे फ्लैट हैं। इस एक फ्लैट की कीमत 70 लाख रुपये है। वहीं, बात अगर उनके हर महीने की कमाई की करें तो वो भीख मांगकर हर महीने 75 हजार रुपये कमाते हैं। ऐसे में आप उनकी संपत्ति और कमाई का अंदाजा बड़े आराम से लगा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रुपये - फोटो : pixabay
लक्ष्मी करती हैं इतनी कमाई
  • कोलकाता की गलियों में लक्ष्मी भीख मांगा करती हैं। साल 1964 से वो तब से लगातार भीख मांग रही हैं, जब वो 16 साल की थी। इन 50 सालों में लगभग उन्होंने लाखों रुपये भीख मांगकर कमाए। लक्ष्मी प्रतिदिन भीख मांगकर एक हजार रुपये कमाती हैं, जिसके हिसाब से उनकी महीने की कमाई 30 हजार रुपये है। वहीं, लक्ष्मी ने अब तक जितने भी पैसे कमाए हैं, वो सभी उन्होंने बैंक में जमा कर रखे हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
गीता हर दिन कमाती है इतने पैसे
  • गीता मुंबई की रहने वाली हैं, और वो मुंबई के चरनी रोड के पास ही भीख मांगती हैं। बात अगर गीता की हर दिन की कमाई की करें, तो वो रोजाना भीख मांगकर 1500 रुपये कमाती है यानी उनकी महीने की कमाई 45 हजार रुपये है। एक आम आदमी को इस सैलरी तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत और काम करना पड़ता है। वहीं, कथित तौर पर उनके पास एक फ्लैट है, जहां वो अपने भाई के साथ रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रुपये - फोटो : pixabay
चंद्र आजाद के बैंक में जमा हैं इतने पैसे
  • चंद्र आजाद भी भीख मांगकर अच्छे-खासे पैसे कमाते हैं। पत्रिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर भीख मांगकर चंद्र आजाद अपना गुजारा करते थे, और उनके पास गोवंडी में अपना घर भी है। वहीं, उनके बैंक खाते में 8.77 लाख रुपये जमा हैं। साथ ही उनके पास डेढ़ लाख रुपये नकद भी हैं। हालांकि, साल 2019 में चंद्र एक रेल दुर्घटना में अपनी जान गंवा बैठे। इसके बाद पुलिस ने उनकी संपत्ति ढूंढ कर निकाली थी, जिसने सभी को हैरान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पप्पू के पास हैं इतने पैसे
  • कई माडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पप्पू कुमार नाम का शख्स बिहार के पटना में रेल प्लेटफॉर्म पर भीख मांगने का काम करता है। बताया जाता है कि जब एक दुर्घटना में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया, तो उसने पटना के रेलवे स्टेशनों पर भीख मांगना शुरु कर दिया था। कई रिपोर्ट बताती हैं कि पप्पू के पास लगभग 1.25 करोड़ रुपये की संपत्ति है, और भीख मांगकर वो हर महीने अच्छी कमाई करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें