फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन में मौजूद इन चीजों से करें घर के सामान की सफाई, चमक जाएगा सामान

Sat, 27 Feb 2021 04:35 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किस चीज का इस्तेमाल सफाई के लिए किस तरह से किया जाता है - फोटो : Social Media

साबुन और सर्फ से घर के हर सामान की सफाई संभव नहीं हो पाती है। महंगे- महंगे लिक्विड और सफाई के सामानों के उपयोग से पहले एक बार अपने ही किचन में नज़र दौड़ाइए, हो सकता है आपको हर वो चीज मिल जाए जो आपको सफाई करने में काम आए। अगली स्लाइड्स से जानिए किचन में मौजूद किस चीज का इस्तेमाल सफाई के लिए किस तरह से किया जाता है। 

विज्ञापन

2 of 6
माइक्रोवेव की गंदगी साफ हो जाएगी - फोटो : amar ujala

माइक्रोवेव- नींबू
माइक्रोवेव को हर किसी चीज से साफ नहीं किया जा सकता है। नींबू तो लगभग हर भारतीय रसोई में मौजूद रहता है। माइक्रोवेव को साफ करने के लिए एक कप पानी में नींबू के टुकड़े काटकर इसे माइक्रोवेव में 15 मिनट के लिए गर्म होने के लिए रख दें। ऐसा करने से माइक्रोवेव की गंदगी साफ हो जाएगी।

विज्ञापन

3 of 6
आलू को काटकर उन्हें कांच पर रगड़ें - फोटो : पिक्साबे

कांच- आलू
कांच को साफ करने के बाद भी अक्सर उन पर दाग- धब्बे रह जाते हैं। अधिकतर लोग पानी और कागज की सहायता से कांच की सफाई करते हैं। अगर आप कांच को एकदम चमकाना चाहते हैं तो इस बार आलू का प्रयोग करें। आलू को काटकर उन्हें कांच पर रगड़ें। कांच एकदम साफ हो जाएगा।

4 of 6
टोमेटो सॉस को 15-20 मिनट के लिए बर्तन पर लगाकर छोड़ दें - फोटो : सोशल मीडिया

तांबे- पीतल के बर्तन- टोमेटो सॉस
तांबे और पीतल के बर्तन अक्सर चमक खोने लगते हैं इसलिए उनकी हर 3-4 महीने में सफाई करना चाहिए और इन बर्तनों को साफ करने के लिए टोमेटो सॉस का इस्तेमाल करें। टोमेटो सॉस को 15-20 मिनट के लिए बर्तन पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद गरम पानी से धो लें।
 

विज्ञापन

5 of 6
सिरके को दोबारा बेसिन में डालें - फोटो : social media

वॉश बेसिन- सिरका
वॉश बेसिन पर दाग बहुत गंदे नजर आते हैं। इन्हें साफ करने के लिए एक टिशू पेपर को सिरके में भिगो दें और उसे बेसिन पर दाग वाली जगह पर फैलाकर छोड़ दें। इसे हटाने के बाद सिरके को दोबारा बेसिन में डालें और कुछ देर बाद उसे स्क्रब से साफ कर लें। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कढ़ाई को साफ करते वक्त उसमें थोड़ा नमक डालें - फोटो : social media
कढ़ाई की चिकनाई- नमक
कई बार तेल का ज्यादा इस्तेमाल करने पर कढ़ाई में चिकनाई रह जाती है जो कि सामान्य स्क्रब से साफ नहीं हो पाती है। कढ़ाई को साफ करते वक्त उसमें थोड़ा नमक डालें और सूखने रख दें। इसके बाद बर्तन धोने वाले साबुन से कढ़ाई को साफ कर लें, सारी चिकनाई निकल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें