फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: ये हैं भारत के वो सात अमीर लोग, जिनके बंगले की कीमत हर किसी को करती है हैरान

Fri, 24 Sep 2021 11:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
भारत के सबसे अमीर लोग - फोटो : facebook/Adani, Foundation and Nita Ambani
हर कोई चाहता है कि वो अमीर बने, उसके पास धन-दौलत के भंडार हो और उसे किसी भी चीज को लेते समय ये न सोचना पड़े कि इसमें कितने पैसे खर्च होंगे। मतलब कुल मिलाकर राजा-महाराजाओं वाली जिंदगी, जिसे हर कोई जीने के सपने देखता है। लेकिन क्या ये सब करना इतना आसान है? शायद, इसका जवाब न ही होगा, लेकिन सच ये भी है कि अगर कड़ी मेहनत की जाए तो कोई मंजिल दूर नहीं होती। जैसे आप भारत के अरबपतियों को ही देख लीजिए। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी से लेकर लक्ष्मी मित्तल तक शामिल हैं, जिन्होंने अपने बिजनेस को खूब आगे बढ़ाया और आज वे काफी अमीर भी हैं। बात इनके घर व गाड़ियों की करें, तो ये हर किसी का दिल जीत लेती हैं। तो इसी कड़ी में आज हम आपको भारत के कुछ अमीर लोगों के आलीशान घरों के बारे में बताने जा रहे हैं, ऐसा इसलिए भी क्योंकि इन कामयाब लोगों की पहचान इनके लग्जरी घरों से भी होती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 8
भारत के सबसे अमीर लोग - फोटो : facebook/Outlookindia
कुमार मंगलम बिड़ला
  • कुमार मंगलन बिड़ला की कुल संपत्ति 12.8 मिलियन डॉलर है, और वे एक जानी-मानी शख्सियत हैं। उनका मुंबई के मालाबार हिल इलाके में एक आलीशान बंगला है, जिसमें हर तरह की सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। उनके इस बंगले का नाम जटिया हाउस है और और इसकी कीमत लगभग 425 करोड़ रुपये के आसपास है।
विज्ञापन

3 of 8
भारत के सबसे अमीर लोग - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/mahesh.ambole.3
लक्ष्मी मित्तल
  • लक्ष्मी मित्तल को लोग स्टील किंग के नाम से जानते हैं और उनकी कुल संपत्ति 14.9 बिलियन डॉलर है। उनका लंदन में केंसिंग्टन पैलेस गार्डन इलाके में आलीशान बंगला भी है, जहां वे अपने परिवार संग रहते हैं। ये बंगला 55 हजार वर्ग फुट में फैला है और इसकी कीमत 25 मिलियन पाउंड यानी 2519 करोड़ रुपये है।

4 of 8
भारत के सबसे अमीर लोग - फोटो : facebook/IJBST Journal Group
उदय कोटक
  • उदय कोटक ने साल 2003 में महिद्रा बैंक की स्थापना की थी, और वे काफी अमीर हैं। उनकी कुल संपत्ति 15.9 बिलियन डॉलर है। उदय कोटक अपने परिवार संग मुंबई के वर्ली में Champagne House में रहते हैं और इस बंगले की कीमत 385 करोड़ रुपये के आसपास है।
विज्ञापन

5 of 8
भारत के सबसे अमीर लोग - फोटो : PTI
राधाकिशन दमानी
  • राधाकिशन दमानी डीमार्ट स्टोर के मालिक हैं और उनकी कुल संपत्ति 16.5 बिलियन डॉलर है। वहीं, मुंबई के मालाबार हिल में दमानी ब्रदर्स का एक आलीशान बंगला है, जिसका नाम मधु कुंज है। ये जमीन वैसे तो 1.5 एकड़ में फैली है और ये बंगला 60 हजार वर्ग फुट में बना है। बात इसकी कीमत की करें, तो ये बंगला लगभग 1001 करोड़ रुपये का है।
विज्ञापन

6 of 8
भारत के सबसे अमीर लोग - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/vigneshmurugesan95
शिव नाडर
  • शिव नाडर एच.सी.एल. कंपनी के मालिक हैं और उनकी कुल संपत्ति लगभग 23.5 बिलियल डॉलर है। इनका आलीशान बंगला दिल्ली के लुटियंस जोन में है, जिसे उन्होंने साल 2014 में खरीदा था और अपनी बेटी को उपहार के रूप में दिया था। वहीं, इसकी कीमत 115 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

7 of 8
भारत के सबसे अमीर लोग - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/Adanicharitygroup
गौतम अडानी
  • गौतम अडानी के पास लगभग 50.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है और उनका घर गुजरात के अहमदाबाद सिटी में स्थित है। हालांकि, उन्होंने दिल्ली के लुटियंस जोन में साल 2020 में एक आलीशान और हर सुख-सुविधा से लैस बंगला खरीदा। ये जमीन 3.4 एकड़ में फैली है और उनका बगंला 25 हजार वर्ग फुट में बना हुआ है। इस बगंले की कीमत 400 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

8 of 8
भारत के सबसे अमीर लोग - फोटो : facebook/worldofindiaofficial
मुकेश अंबानी
  • मुकेश अंबानी काफी अमीर शख्स हैं और उनकी कुल संपत्ति लगभग 84.5 बिलियल डॉलर है। वहीं, उनका आलीशान घर एंटीलिया मुंबई में स्थित है, जो दुनिया का सबसे महंगा घर है। इस घर में हर सुख सुविधाएं मौजूद हैं, जैसे- हैलीपेड, बडे़-बडे़ लग्जरी कमरे, जिम, बड़ी पार्किंग, स्विमिंग पूल, स्पा आदि। वहीं, इस घर की कीमत 12 हजार करोड़ रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें