फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teddy Day Gifts 2018: दिल की बात कहने में लगता है डर, तो गिफ्ट करें अलार्म टेडी बियर

Sat, 10 Feb 2018 11:35 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Teddy Beer
अलार्म टेडी बियर
आप अगर अपने दिल की बात बोलने में झिझक रहे हैं तो इस बार अपने पार्टनर को अलार्म टेडी बियर गिफ्ट करें। यह ऐसा टेडी बियर है जिसे हाथ में पकड़ते ही 'आई लव यू' बोलने लगता है और यह तब तक बोलता रहता है जब तक आप उसे छोड़ नहीं देते या फिर उसका स्विच ऑफ नहीं कर देते। आप भी जब अपने पार्टनर के हाथ में टेडी बियर पकड़ाए तो उसे ऑन कर दें, आपके दिल की बात आपका टेडी बोलेगा।
विज्ञापन

2 of 4
Teddy Beer
कपल टेडी बियर्स
अगर आप अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं और अपनी बात को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इस बार 'टेडी डे' पर आप अपने पार्टनर को कपल टेडी गिफ्ट करें। इससे आपका पार्टनर आसानी से आपकी फीलिंग्स समझ जाएगा और आपको अपने दिल की बात बताने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

3 of 4
Teddy Beer
हाइट टेडी बनवाएं
अगर बेहद रोमांटिक तरीके से 'टेडी डे' सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आप अपने पार्टनर को उसकी हाइट के बराबर टेडी दे सकते हैं। आप इस टेडी को उनके घर कूरियर करवाएं और उसके साथ प्यारा सा मैसेज भेजें। जैसे, 'आप अपने आपको उन्हें टेडी के रूप में सौंप रहे हैं।' इस तरह के मैसेज आप अपने पार्टनर को भेजें। इससे आपका पार्टनर इंप्रेस होगा।
विज्ञापन

4 of 4
Teddy Beer
डुअल हार्ट शेप टेडी
आप चाहें तो हार्ट शेप टेडी बियर भी ले सकते हैं। आजकल मार्केट में बहुत सुंदर-सुंदर हार्ट शेप में टेडी बियर मौजूद हैं। जिन पर बहुत रोमांटिक मैसेज भी लिखे होते हैं। इतना ही नहीं, आप चाहें तो डुअल हार्ट शेप के टेडी भी ले सकते हैं जिसमें दो दिल आपस में जुड़े होते हैं। आप इससे अपने पार्टनर को अपनी फीलिंग्स बता पाएंगे कि आप दोनों का दिल एक-दूसरे के पास है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें