फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऐसे दिखते हैं सीजेन खान, पाकिस्तान में करते हैं यह काम

Fri, 09 Feb 2018 09:20 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Cezanne Khan - फोटो : Instagram
पहले खबर आई कि टीवी के मशहूर एक्टर सीजेन खान एंड टीवी के शो 'गंगा' से कम बैक करने जा रहे हैं। वह खबर गलत साबित हुई। फिर पता चला कि वह सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में दिखेंगे। यह भी हो ना सका। तब से फैन्स को यह सवाल बेचैन कर रहा है कि आखिर 'अनुराग बासु' हैं कहां और क्या कर रहे हैं?
विज्ञापन

2 of 5
Cezanne Khan - फोटो : Instagram
दरअसल, भारतीय टीवी इंडस्ट्री से दूर सीजेन खान अब पाकिस्तान और मिडिल ईस्ट में प्रसारित होने वाले सीरियलों में काम कर रहे हैं। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, 'वह ज्यादातर वक्त दुबई में बिताते हैं जहां छह हफ्तों तक शूटिंग चलती रहती है।' इसके अलावा वह न्यूयॉर्क सिटी में अपने बिजनेस पर भी फोकस कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि पहले जहां दुबले-पतले सीजेन खान सादे शर्ट-पैंट और आम भारतीय जैसे नजर आते थे, वहीं अब उनका लुक पूरी तरह बदल चुका है। उनकी तस्वीरें अक्सर इंस्टाग्राम पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं और उनके फैन्स बार-बार भारतीय सीरियल में वापसी की अपील करते रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Cezanne Khan - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि 'कसौटी जिंदगी की' के बाद सीजेन खान ने पाकिस्तानी सीरियल 'पिया के घर जाना है' में काम किया। इसमें उनके अलावा करणवीर बोहरा, दिपानीता शर्मा, इमरान अब्बास नकवी भी नजर आए। इस शो को ARY Digital के बैनर तले बनाया गया। इसके अलावा वह एक और पाकिस्तानी सीरियल 'सिलसिले चाहत के' में भी नजर आए। 

4 of 5
Cezanne Khan - फोटो : Instagram
सीजेन खान को एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' ने रातों रात स्टार बना दिया था। इससे पहले वह 'कलीरे', 'हसरतें', 'पलछिन' में काम कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cezanne Khan - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि सीजेन खान का परिवार मूल रूप से अफगानिस्तान से ताल्लुक रखता है। उनकी मां के रिश्तेदार पाकिस्तान के शहर कराची में रहते हैं। उनकी परवरिश और पढ़ाई मुंबई में हुई है। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें