Teddy Day 2023 Wishes : वैलेंटाइन सप्ताह के चौथे दिन 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। कई लोगों के दिमाग में यह सवाल होता है कि इश्क रोमांस का टेडी बियर से क्या नाता है। सबसे पहली बात तो वैलेंटाइन सप्ताह प्यार करने वालों का पर्व है, जिसमें लोग अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए तरह तरह के तरीके अपनाते हैं। अधिकतर लड़कियों को स्टफ्ड टॉय पसंद होते हैं। ऐसे में टेडी डे के मौके पर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड या जिस लड़की वह पसंद करते हैं, टेडी बियर तोहफे में देकर इम्प्रेस कर सकते हैं। इसके अलावा टेडी बियर काफी क्यूट और मुलायम तोहफा होता है। प्यार के रिश्ते में छोटी छोटी चीजें इसी क्यूटनेस को बनाए रख सकती हैं। रिश्ते में निरसता न रहे, इसके लिए कपल टेडी बियर डे मनाते हैं। बाजार में कई तरह के टेडी बियर उपलब्ध हैं। टेडी बियर के टाइप भी देने वाले की भावना को व्यक्त कर सकते हैं। जैसे दिल वाला लाल टेडी बियर मोहब्बत का इजहार करता है। गुलाबी या पीला टेडी बियर दोस्ती और पसंद का प्रतीक है। इस टेडी डे को मनाने के लिए अपने पार्टनर को खूबसूरत टेडी बियर वॉलपेपर भेज सकते हैं, ताकि सुबह सुबह उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाए।