फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarvepalli Radhakrishnan Quotes: शिक्षा के लिए प्रेरित करते हैं डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के 10 अनमोल विचार

Thu, 05 Sep 2024 09:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

सर्वपल्ली राधाकृष्णन के अनमोल विचारों को जीवन में अपनाकर पढ़ाई के महत्व को समझा जा सकता है और इस ओर प्रोत्साहित हुआ जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
Dr sarvepalli Radhakrishnan Inspiring Quotes: भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक दिवस उन लोगों को समर्पित होता है, जो हमें शिक्षा और ज्ञान अर्जित करने में मदद करते हैं। इस दिन को मनाने की शुरुआत एक शिक्षक के सम्मान में हुई, जिनका नाम डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन है। वैसे तो सर्वपल्ली राधाकृष्णन आजाद भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति रह चुके हैं। लेकिन उनकी पहचान एक आदर्श शिक्षक के रूप में की जाती है। 

वह अपने छात्रों के सबसे प्रिय शिक्षक हुआ करते थे। ऐसे में उनके कुछ पूर्व छात्रों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की। 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन होता है और तब से आज तक इस दिन को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाते हैं।

डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा के प्रति छात्रों को प्रोत्साहित करने और शिक्षक के इस प्रतिष्ठित पद की गरिमा बढ़ाने हेतु कई विचार दिए। सर्वपल्ली राधाकृष्णन के अनमोल विचारों को जीवन में अपनाकर पढ़ाई के महत्व को समझा जा सकता है और इस ओर प्रोत्साहित हुआ जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 10
शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
शिक्षक वो नहीं, जो छात्र के दिमाग में तथ्यों को जबरन डाले, बल्कि वास्तविक शिक्षक वो है जो उसे आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करे।

डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
विज्ञापन

3 of 10
शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
किताबें पढ़ने से हमें एकांत में विचार करने की आदत और सच्ची खुशी मिलती है।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

4 of 10
शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है। इसलिए विश्व को एक ही इकाई मानकर शिक्षा का प्रबंधन करना चाहिए।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
विज्ञापन

5 of 10
शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
हर्ष और आनंद से परिपूर्ण जीवन केवल ज्ञान और विज्ञान के आधार पर संभव है।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
विज्ञापन

6 of 10
शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
पुस्तकें वो साधन हैं, जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
विज्ञापन

7 of 10
शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
ज्ञान हमें शक्ति देता है, प्रेम हमें परिपूर्णता देता है।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

8 of 10
शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
जब हम ये सोचते हैं कि हम सब जानते हैं तब हमारा सीखना बंद हो जाता है।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

9 of 10
शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
अच्छा टीचर वो है, जो ताउम्र सीखता रहता है और अपने छात्रों से सीखने में भी कोई परहेज नहीं दिखाता।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
विज्ञापन

10 of 10
शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
शिक्षा के द्वारा ही मानव के मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है। इसलिए संसार को एक ही इकाई मानकर शिक्षा का प्रबंधन करना चाहिए।

डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें