फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swami Vivekananda Jayanti Quotes in Hindi : स्वामी विवेकानंद जयंती पर इन शुभकामना संदेशों से बढ़ाएं अपनों का मनोबल

Wed, 12 Jan 2022 07:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
स्वामी विवेकानंद जयंती 2022 शुभकामना संदेश - फोटो : Istock
भारत के आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी यानी आज है। स्वामी विवेकानंद हर युवा के लिए प्रेरणा हैं। विवेकानंद जी का असली नाम नरेंद्रनाथ था। वह बचपन में अपनी मां भुवनेश्वरी देवी से बहुत प्रभावित थे, जोकि धार्मिक विचारों की महिला थीं। कम उम्र में सांसारिक मोह माया छोड़ संन्यास लेकर नरेंद्रनाथ जब विवेकानंद बने तो उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए कई प्रेरणादायक बातें बताईं। विवेकानंद जी ने अमेरिका में आयोजित धर्म संसद में हिंदी में अपने भाषण की शुरुआत की तो हर दिल को जीत लिया। 2 मिनट तक आर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ शिकागो उनके भाषण के बाद तालियों से गूंजता रहा। उनके हर अनमोल वचनों को और प्रेरणादायक बातों को लोग आज भी याद करते हैं। आगे बढ़ने, मेहनत करने और सफलता के मूलमंत्र के तौर पर उनकी बातें सभी को प्रोत्साहित करती हैं। स्वामी विवेकानंद की जयंती को भारत राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाता है। स्वामी विवेकानंद जयंती और युवा दिवस के मौके पर अपने करीबियों, दोस्तों को विवेकानंद जी के ही अनमोल विचारों के जरिए शुभकामना संदेश भेजें। 
विज्ञापन

2 of 7
स्वामी विवेकानंद जयंती 2022 शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
जब तक जीना, तब तक सीखना। अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।
विज्ञापन

3 of 7
स्वामी विवेकानंद जयंती 2022 शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
किसी दिन जब आपके सामने कोई समस्या न आए, तो आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं। 

4 of 7
स्वामी विवेकानंद जयंती 2022 शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
यह कभी मत कहो कि 'मैं नहीं कर सकता', क्योंकि आप अनंत हैं।
विज्ञापन

5 of 7
स्वामी विवेकानंद जयंती 2022 शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
आप जोखिम लेने से भयभीत न हों, अगर आप जीतते हैं तो नेतृत्व करते हैं और यदि हारते हैं तो आप दूसरों को मार्गदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
स्वामी विवेकानंद जयंती 2022 शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
जो कुछ भी तुम्हें कमजोर बनाता है- शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक, उसे जहर की तरह त्याग दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्वामी विवेकानंद जयंती 2022 शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे। खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें