फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebrity Lifestyle: भारत समेत दुबई में है करोड़ों की संपत्ति, कम फिल्मों में काम करने के बाद भी सुष्मिता सेन ऐसे करती हैं कमाई

Sat, 16 Jul 2022 04:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/sushmitasen47
Sushmita Sen Net Worth: इन दिनों सुष्मिता सेन काफी चर्चा में हैं। अपने लुक और स्टाइल के लिए फैंस की तारीफ लूटने वाली पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन निजी जीवन को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सुष्मिता सेन का नाम इन दिनों ललित मोदी के साथ जुड़ रहा है। हाल ही में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की और उनके साथ अपने रिलेशनशिप को जाहिर किया। हालांकि सुष्मिता ने ललित मोदी संग रिश्ते पर हामी नहीं भरी है। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की शादी और अफेयर को लेकर चर्चाएं गर्म हो गई हैं। मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी सुष्मिता सेन को भले ही बाॅलीवुड और फिल्मों में उतनी सफलता न मिली हो लेकिन लंबे समय बाद जब उन्होंने आर्या वेब सीरीज के जरिए ओटीटी की दुनिया से कदम रखा, तो हर किसी ने उनके अभिनय की तारीफ की। सुष्मिता सेन की लाइफस्टाइल किसी टाॅप एक्ट्रेस से कम नहीं है। फिल्मों से दूरी के बाद भी वह सालाना करोड़ों की कमाई करती हैं। उनकी लग्जरी कार कलेक्शन और करोड़ों का घर आपको भी इम्प्रेस कर देगा। चलिए जानते हैं सुष्मिता सेन की लाइफस्टाइल, कमाई और नेट वर्थ के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन का कार कलेक्शन

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को लग्जरी कारों का बहुत शौक हैं। उनके पास कई महंगी और लग्जरी कारें हैं। सुष्मिता सेन के कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की 730 एलडी है, जिसकी कीमत 1.42 रुपये है। इसके अलावा सुष्मिता के पास एक करोड़ की बीएमडब्ल्यू एक्स6,  89.90 लाख रुपये की ऑडी क्यू7 और 35 लाख रुपये की लेक्सस एलएक्स 470 भी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/sushmitasen47
सुष्मिता सेन का आलीशान घर

पूर्व मिस यूनिवर्स मुंबई के वर्सोवा इलाके में रहती हैं। यहां सुष्मिता का आलीशान फ्लैट हैं। साथ ही सुष्मिता का दुबई में एक ज्वेलरी रिटेल स्टोर है, जो उनकी बेटी रेनी के नाम पर है। सुष्मिता की दो बेटियां हैं, जिन्हें उन्होंने गोद लिया है।

4 of 5
सुष्मिता सेन की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/sushmitasen47
सुष्मिता सेन की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , सुष्मिता सेन सालाना लगभग 9 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं, वहीं एक महीने 60 लाख रुपये से ज्यादा कमा लेती हैं। बतौर अभिनेत्री सुष्मिता फिल्मों से कमाई करती हैं। एक फिल्म के लिए वह 3 से 4 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। हालांकि लंबे समय से फिल्मों से दूर रहने वाली सुष्मिता मॉडलिंग, ब्रांड प्रमोशन के जरिए अच्छी कमाई कर लेती हैं। वह कई मौकों पर रैंप वॉक करते नजर आई हैं। सुष्मिता सेन की तंत्र एंटरटेनमेंट नाम की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है, जिसे साल 2005 में सुष्मिता ने लाॅन्च किया था। इसके अलावा दुबई के ज्वेलरी रिटेल स्टोर से भी वह कमाई करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुष्मिता सेन की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/sushmitasen47
सुष्मिता सेन की नेट वर्थ

बात करें सुष्मिता सेन की नेट वर्थ के बारे में तो एक्ट्रेस के पास लगभग 74 करोड़ की कुल संपत्ति है। सुष्मिता इवेंट कंपनी की मालकिन होने के साथ ही ज्वेलरी रिटेल स्टोर की भी मालकिन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें